उत्तरकाशी-हत्या के आरोप में फरार हत्यारोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार,कुल्हाड़ी से हमला कर खूनी बारदात को दिया था अंजाम - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़



Friday, September 11, 2026

उत्तरकाशी-हत्या के आरोप में फरार हत्यारोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार,कुल्हाड़ी से हमला कर खूनी बारदात को दिया था अंजाम

उत्तरकाशी-हत्या के आरोप में फरार हत्यारोपी अभियुक्त को  पुलिस ने किया गिरफ्तार,कुल्हाड़ी से हमला कर खूनी बारदात को दिया था अंजाम





उत्तरकाशी।।जनपद के सुदूरवर्ती थाना मोरी पुलिस द्वारा हत्या के मामले में फरार चल रहे हत्यारोपी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। बीते 07 सितम्बर 2026 को मोरी प्रखंड के राजस्व क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरी में अभियुक्त द्वारा करमचन्द पुत्र ढ़टीराम, निवासी ग्राम बरी, उम्र 38 वर्ष पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई थी।घटना की सूचना मिलते ही  थानाध्यक्ष मोरी  दीपक रावत के नेतृत्व में पुलिस, फील्ड यूनिट एवं फोरेंसिक की टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया तथा मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए गए। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही संपादित करवायी गई। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी अभियुक्त मौके से फरार हो गया था। उक्त मामले में दिनांक 08 सितम्बर 2026 को मृतक की पत्नी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना मोरी पर अभियुक्त के विरुद्ध धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत हत्या का अभियोग पंजीकृत किया गया।



पुलिस अधीक्षक  श्रीमती कमलेश उपाध्याय द्वारा हत्या की घटना को गंभीरता से लेते हुए फरार अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष मोरी के नेतृत्व में पुलिस व एसओजी की अलग-अलग टीम गठित की गई।पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट  चंचल शर्मा  तथा थानाध्यक्ष मोरी  दीपक रावत के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा लगातार अभियुक्त के घर, रिश्तेदारों तथा सम्भावित स्थानों पर दबिशें दी गयी। तकनीकी एवं फील्ड स्तर पर लगातार प्रयासों के फलस्वरूप फरार हत्यारोपी अभियुक्त सुमन को आज दिनांक 11 सितम्बर 2026 को कस्बा मोरी से गिरफ्तार कर लिया गया है।मामले में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।  गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।गिरफ्तार अभियुक्त-:सुमन चन्द्र देव पुत्र जयचन्द, निवासी दांताधार तोक, ग्राम बरी, मोरी, जनपद उत्तरकाशी, उम्र 20 वर्ष। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मोरी  दीपक रावत, अ0उ0नि रघुवीर सिंह,मुख्य आरक्षी रघुवीर शर्मा(एसओजी यमुनावैली),मुख्य आरक्षी राजेन्द्र,आरक्षी सत्यपाल,आरक्षी महिदेव चौहान,आरक्षी गणेश राणा,आरक्षी सुनील जयाडा(एसओजी यमुनावैली),आरक्षी पूरण सिंह,पीआरडी नरेन्द्र मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.