उत्तरकाशी-निर्दलीय विधायक का शक्ति प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट में जनाक्रोश रैली, विधानसभा में विकास कार्यों की उपेक्षा का आरोप - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Friday, August 21, 2026

उत्तरकाशी-निर्दलीय विधायक का शक्ति प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट में जनाक्रोश रैली, विधानसभा में विकास कार्यों की उपेक्षा का आरोप

उत्तरकाशी-निर्दलीय विधायक का शक्ति प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट में जनाक्रोश रैली, विधानसभा में विकास कार्यों की उपेक्षा का आरोप




उत्तरकाशी।।जनपद मुख्यालय स्थित जिला कलेक्ट्रेट परिसर में आज यमुनोत्री विधानसभा के निर्दलीय विधायक संजय डोभाल के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थकों ने जनाक्रोश रैली निकाली। इस दौरान समर्थकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार मुर्दाबाद" के नारे लगाए।जनाक्रोश रैली के बाद कलेक्ट्रेट में आयोजित सभा में विधायक संजय डोभाल ने राज्य सरकार पर यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र की घोर उपेक्षा का आरोप लगाया।





विधायक डोभाल ने कहा कि मैं निर्दलीय विधायक हूं। इसलिए सरकार उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। यमुनोत्री विधानसभा में विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़े हैं।यमुनोत्री विधानसभा में लंबे समय से नवोदय विद्यालय की मांग लंबित है।क्षेत्र में उप-चिकित्सालय और स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग आज भी अधर में लटकी हुई है।वर्तमान में जिला योजना के धन वितरण में भारी अनियमितताएं बरती गई हैं, जिसमें यमुनोत्री क्षेत्र को जानबूझकर नजरअंदाज किया गया।



विधायक ने कहा कि सरकार यदि जल्द ही उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती है तो यह आंदोलन और तेज किया जाएगा।वहीं बताया जा रहा है कि इस जनाक्रोश रैली में शामिल होने के लिए यमुनोत्री विधानसभा के सुदूर गांवों- बड़कोट, नौगांव, सहित कई क्षेत्रों से भारी संख्या में लोग उत्तरकाशी जिला मुख्यालय पहुंचे थे। रैली के चलते कलेक्ट्रेट परिसर में काफी देर तक गहमा-गहमी बनी रही।और उसके मुख्य विकास अधिकारी आए ज्ञापन लिया तो मामला शांत हुआ।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.