उत्तरकाशी-राष्ट्रीय राजमार्ग पर लैंडस्लाइड जॉन हुआ सक्रिय दलदल में फसे वाहन,जिलाधिकारी ने तत्काल लिया संज्ञान मार्ग हुआ सुचारू - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Monday, July 6, 2026

उत्तरकाशी-राष्ट्रीय राजमार्ग पर लैंडस्लाइड जॉन हुआ सक्रिय दलदल में फसे वाहन,जिलाधिकारी ने तत्काल लिया संज्ञान मार्ग हुआ सुचारू

उत्तरकाशी-राष्ट्रीय राजमार्ग पर लैंडस्लाइड जॉन हुआ सक्रिय दलदल में फसे वाहन,जिलाधिकारी ने तत्काल लिया संज्ञान मार्ग हुआ सुचारू 




उत्तरकाशी।।जनपद में बारिश होने से NH मार्ग सहित लिंक मोटर मार्गों पर लैंडस्लाइड होना शुरू हो गया है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने मानसून आने से पहले सड़क के सभी संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए कि लैंडस्लाइड जॉन पर पर्याप्त मशीनरी रखें और सड़क बंद होने पर तत्काल आवागमन सुचारू करवाएं। वही आज सोशल मीडिया पर गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नेताला में सड़क मार्ग बंद होने एवं कुछ गाड़ियां दलदल में फसे होने की ख़बर का जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने तत्काल संज्ञान लिया एवं  बीआरओ को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर बीआरओ के अधिकारियों एवं कार्यदायी एजेंसियों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दलदल एवं मलवे को हटाया गया। और गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सुचारू करवाया गया अब वाहनों का आवागमन सामान्य रूप से हो रहा है।





गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नेताला के पास बरसात शुरू होने पर लैंडस्लाइड जॉन फिर से सक्रिय हो गया है। कल रात हुई बारिश के कारण नेताला के पास पहाड़ी से मिट्टी और मालवा सड़क पर आ गया जिससे मार्ग से गुजर रहे कुछ वाहन दलदल में फंस गए।और दलदल के कारण मार्ग बाधित हो गया और मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।जिलाधिकारी के निर्देश के बाद बीआरओ  हरकत में आया  और कड़ी मशक्कत के बाद फसे वाहनों को सुरक्षित निकाला गया एवं मार्ग को सुचारू करवाया गया गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नेताला के पास लैंडस्लाइड जॉन सक्रिय होने से थोड़ी बारिश होने पर दलदल हो जाता जिससे वाहन फस जाते है। नेताला के पास प्रतिवर्ष बरसात में मार्ग नासूर बना रहता है।





जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि क्षेत्र की सतत निगरानी बनाए रखें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.