उत्तरकाशी-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, 2 घायल,एक व्यक्ति लापता
उत्तरकाशी।। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भैरवघाटी से लगभग 03 किलोमीटर आगे देर रात्रि एक मोटरसाइकिल (संख्या UP-20AN-7789) दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति सवार थे। दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल हुए है।जबकि एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा है।घायलों को 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल भेज गया।वहीं तीसरे लापता व्यक्ति सुरेश लामा (उम्र 26 वर्ष) की खोजबीन एसडीआरएफ टीम द्वारा संभावित क्षेत्र में की जा रही है। लेकिन अभी तक लापता लापता व्यक्ति का पता नहीं चल पाया है।वहीं एसडीआरएफ द्वारा सभी संभावित स्थानों पर गहन खोजबीन की जा रही है।




No comments:
Post a Comment