उत्तरकाशी-जिला अस्पताल में डॉक्टर पोखरियाल ने निस्वार्थ भाव से की सेवा.अस्पताल व्यवस्थाओं में किया अभूतपूर्व सुधार
उत्तरकाशी।। उत्तरकाशी जिला चिकित्सालय जो लंबे समय से रेफर केंद्र जैसे शब्द का पर्याय बना हुआ है।लेकिन वर्तमान प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर पीएस पोखरियाल विगत कुछ वर्षों से यहां पर सीएमएस के रूप में सेवा दे रहे हैं। डॉ पोखरियाल स्वास्थ्य सेवा को लेकर आम जनता के बीच काफी लोकप्रिय है। जनपद के दूरदराज यहां तक की टिहरी जनपद से आम जनता निस्वार्थ भाव से डॉ पोखरियाल के पास आती है सभी मरीजों की सेवा के लिए डॉ पोखरियाल हमेशा तत्पर रहते है। डॉक्टर पोखरियाल को राज्य सरकार की तरफ से बेस्ट डॉक्टर के रूप में भी सम्मानित किया जा चुका है पूर्व में डॉक्टर पोखरियाल जनपद देहरादून में तैनात थे। लेकिन उन्होंने सेवा भाव से स्वेच्छा से जनपद मुख्यालय उत्तरकाशी में सेवा करनी चाही और अपना स्थानांतरण उत्तरकाशी में करवाया और लंबे समय से उत्तरकाशी में लोगों की सेवा कर रहे हैं। और आम जनता के बीच काफी लोकप्रिय है।
वहीं आज कुछ राजनीतिक दबाव के कारण प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर पोखरियाल का स्थानांतरण जनपद से कर दिया गया जो आम लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। क्योंकि उनका सरल स्वभाव,लोगों के प्रति सेवा का भाव ,अच्छा व्यवहार उनकी कार्य कुशलता और एक अच्छे अधिकारी के रूप में जानी जाती है।लोगों का कहना है कि कुछ उच्च अधिकारी बैठे हुए जो स्वास्थ्य विभाग में सिर्फ पूर्व में भी पद पर रहे हैं और अभी रहना चाहते और लंबे समय से जनपद में बने हुए है। जिला अस्पताल में अब पुनः उच्च पद से निचले पद पर तैनात अधिकारी आ रहे है। अब लोगों के द्वारा बताया जा रहा है कि फिर से उन्हीं को कार्यभार सौंपा जा रहा है वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला चिकित्सालय का क्या होगा भगवान भरोसे लेकिन डॉक्टर पोखरियाल जैसा व्यक्तित्व और लोगों के प्रति और मरीजों के प्रति समर्पण का भाव डॉ पोखरियाल में काफी हद तक है।डॉक्टर पोखरियाल ने जिला अस्पताल में बदलाव किया जिला चिकित्सालय का स्टाफ डॉक्टर, कर्मचारी डॉक्टर पोखरियाल के स्थानांतरण से निराश है।






No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.