उत्तरकाशी-पुलिस और एसओजी की टीम ने 1 किलो से ज्यादा चरस के साथ 2 चरस तस्करों को किया गिरफ्तार,पकड़ी चरस की कीमत लगभग 2 लाख रुपए
-:एसपी ने पुलिस टीम को 2500 रु0 के पुरस्कार से किया सम्मानित
उत्तरकाशी।।जनपद में पुलिस अवैध नशे पर लगातार कार्रवाई करते हुये पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने अवैध चरस की बडी मात्रा के साथ 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन एवं नशा मुक्त अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय निर्देश एवं पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दिनेश कुमार एवं प्रभारी एसओजी निखिल देव चौधरी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा एक सटीक जानकारी जुटाते हुये कल रात्रि तेखला पुल के पास राममोहन तथा कमल सिंह नाम के 2 नशा तस्करों को 706 व 326 ग्राम, कुल 1 किलो 32 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया।गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त चरस को इकट्ठा कर मुनाफे के लिये तराई क्षेत्र मे बेचने के फिराक मे थे। मामले मे अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।आज अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
गिरफ्तार अभियुक्त में राममोहन सिंह रावत पुत्र स्व0 जीत सिंह निवासी ग्राम भंकोली, कोतवाली मनेरी, उत्तरकाशी, उम्र 59 वर्ष,कमल सिंह पुत्र स्व0 नागेन्द्र सिंह निवासी उपरोक्त , उम्र 52 वर्ष एवं बरामद चरस 1.032 किग्रा0 (कीमत करीब 2.10 लाख रु0) बताई जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 विनोद पंवार, कानि0 त्रिलोक पंवार,कानि0 दीपक चौहान,कानि0 चालक प्रेम,एसओजी टीम मौजूद रहे
पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने बताया गया कि जनपद में अवैध नशे के कारोबार को किसी भी दशा में बख्शा नहीं दिया जायेगा। नशे के जहर से युवा पीढी के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। वर्ष 2026 में अभी तक एनडीपीएस एक्ट के 8 मामलों में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा 10 नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है। 6 किलोग्राम से अधिक अवैध चरस बरामद की गयी है। नशा तस्करों के विरुद्ध उत्तरकाशी पुलिस का एक्शन आगे भी जारी रहेगा।



No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.