उत्तरकाशी-खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत,एसडीआरएफ ने शव को किया रेस्क्यू
उत्तरकाशी।। जनपद के थाना मोरी के अंतर्गत जखोल सिरगा सड़क मार्ग पर एक व्यक्ति का पैर फिसलने से व्यक्ति 250 मीटर नीचे खाई में गिर गया।जिससे व्यक्ति की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई।घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम तत्काल आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची और त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया टीम द्वारा कठिन परिस्थितियों में रेस्क्यू करते हुए कड़ी मशक्कत कर उक्त व्यक्ति के शव को खाई से बाहर निकालकर सड़क मार्ग तक लाया गया। रेस्क्यू टीम ने शव को अग्रिम आवश्यक कार्यवाही के लिए पुलिस के सुपुर्द किया गया। मृतक की पहचान खेम चंद (उम्र 41 वर्ष), निवासी हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।




No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.