उत्तरकाशी-चारधाम यात्रा में लापरवाही पर जिलाधिकारी ने सीएमओ से मांगा स्पष्टीकरण,एसडीएम को सौंपी जांच
उत्तरकाशी।। जनपद में गंगोत्री और यमुनोत्री की चार धाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो गई है ऐसे में दोनों धामों में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जिम्मा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के ऊपर होता है। लेकिन अधिकांश चारधाम यात्रा में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था देखने को मिलती है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने 18 अप्रैल को यमुनोत्री धाम में सोशल मीडिया पर दिखाए गए वीडियो में स्वास्थ्य विभाग द्वारा फस्ट एड संबंधी सुविधा उपलब्ध ना होने का संज्ञान लिया है और उक्त संबंध में तत्काल वस्तुस्थिति से अवगत कराए तथा इस प्रकार की लापरवाही के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी से तत्काल स्पष्टीकरण देने के आदेश जारी किए हैं साथ ही उप जिलाधिकारी बड़कोट को उक्त प्रकरण में जांच कर अपनी आख्या शीघ्र उपलब्ध करने के निर्देश दिए हैं।





No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.