Accident braking-250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार 03 लोगों की मौत,SDRF ने देर रात्रि तक चलाया रेस्क्यू
रुद्रप्रयाग।।जनपद के भीरी-ककोला मोटर मार्ग पर देर रात्रि एक वाहन संख्या UK 13 TA 1991 अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 250 मीटर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।घटना वाहन में सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई।बताया जा रहा है कि वाहन भीरी से औरिंग की ओर जा रहा था।
सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट अगस्तमुनि से उपनिरीक्षक धर्मेंद्र पंवार के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।घटनास्थल पर पहुंचने पर टीम ने रेस्क्यू कार्य शुरू किया दुर्घटनाग्रस्त वाहन लगभग 250 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था।वाहन में कुल 03 व्यक्ति सवार थे जिनकी दुर्घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। SDRF टीम द्वारा त्वरित राहत एवं बचाव कार्य करते हुए शवों को खाई से निकालने का अभियान प्रारंभ किया और देर रात्रि तक 01 शव को निकालकर सड़क मार्ग तक पहुंचाया गया जबकि शेष शवों को निकालने की कार्यवाही जारी है।साथ ही अग्रिम कार्रवाई जारी है।
दुर्घटना में मृतक व्यक्तियों का विवरण
1-:नवीन सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह, उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी औरिंग, रुद्रप्रयाग।।
2-:अमित सिंह पुत्र आनंद सिंह, उम्र लगभग 35 वर्ष, निवासी सुरसाल, रुद्रप्रयाग।।
3-:अंशुल पुत्र धनपाल, उम्र लगभग 28 वर्ष, निवासी सुरसाल, रुद्रप्रयाग।।




No comments:
Post a Comment