उत्तरकाशी-पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ 2 युवकों को किया गिरफ्तार - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Thursday, April 23, 2026

उत्तरकाशी-पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ 2 युवकों को किया गिरफ्तार

उत्तरकाशी-पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ 2 युवकों को किया गिरफ्तार



-:चारधाम यात्रा के दौरान नशे तथा अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु पुलिस का चैंकिग अभियान जारी

 

उत्तरकाशी।।जनपद में अवैध नशे पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम द्वारा नौगांव पुलिस बैरियर के पास स्कूटी से अवैध स्मैक की तस्करी करते हुये 2 युवकों को गिरफ्तार किया पुलिस अधीक्षक  कमलेश उपाध्याय के निर्देश पर चारधाम यात्रा के सुगम व सुरक्षित संचालन के लिए  पुलिस द्वारा एक ओर यातायात व यात्रा का सुगम एवं व्यवस्थित संचालन के लिए एवं नशे तथा अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। 



पुलिस उपाधीक्षक बडकोट चंचल शर्मा एवं थानाध्यक्ष पुरोला के नेतृत्व में चौकी नौगांव पुलिस की टीम द्वारा विगत रात्रि को नौगांव पुलिस बैरियर के पास चैकिंग के दौरान सिकेंदर  व अक्षय नाम के 2 युवकों को वाहन संख्या UK 10A 9364(स्कूटी) से स्मैक की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया। दोनों युवकों के पास से 4.09 ग्राम स्मैक बरामद की गई।गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर युवकों के विरुद्ध थाना पुरोला पर एनडीपीएस एक्ट 8/21/60 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया अभियुक्त सिकेंदर उर्फ सिकू पूर्व में भी स्मैक तस्करी मे जेल जा चुका है और जमानत पर रिहा होने के बाद से ही पुलिस द्वारा सिकू की निगरानी की जा रही थी। पुलिस ने बताया कि यह भी मालूम किया जा रहा है कि इनके द्वारा स्मैक की सप्लाई कहां-कहां व किसको की जाती है।सभी की कुण्डली खंगाली जायेगी।


गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम पता-सिकेंदर उर्फ सिकू पुत्र राजूलाल निवासी ग्राम कंसोला, थाना पुरोला उत्तरकाशी(31 वर्ष) ।।,अक्षय पुत्र हुकुम दास निवासी मुंगरा गांव, थाना पुरोला, उत्तरकाशी(22 वर्ष) ।।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम  में,उपनिरीक्षक भूपेन्द्र रावत,प्रभारी चौकी नौगांव,का0 जितेन्द्र राय,का0 देवेन्द्र कुमार शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment