उत्तरकाशी-पुलिस अधीक्षक ने थाना पुरोला में किया जनसंवाद,आम जनता को जागरूकता की दिलाई शपथ - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Monday, February 9, 2026

उत्तरकाशी-पुलिस अधीक्षक ने थाना पुरोला में किया जनसंवाद,आम जनता को जागरूकता की दिलाई शपथ

उत्तरकाशी-पुलिस अधीक्षक ने थाना पुरोला में किया  जनसंवाद,आम जनता को जागरूकता की दिलाई शपथ 





उत्तरकाशी ।।जनपद के पुरोला में पुलिस आपके द्वार” कार्यक्रम के अन्तर्गत जनता और पुलिस के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करने, पब्लिक फ्रैंडली पुलिसिंग एवं आमजनता की पुलिस से सम्बन्धित समस्याओं के तुरन्त निस्तारण हेतु पुलिस अधीक्षक  कमलेश उपाध्याय ने थाना पुरोला में सामाजिक संगठनों, महिला कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनता के साथ एक जनसंवाद किया पुलिस अधीक्षक ने  साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा तथा नशे की रोकथाम जैसे संवेदनशील विषयों पर विस्तार आम लोगों के बीच बातचीत की   कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को समाज में जागरूकता फैलाने की शपथ भी दिलाई।पुलिस अधीक्षक  बताया गया कि अपराध पर अंकुश हेतु  समाज की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। नशा, साइबर, महिला अपराध आदि के प्रति समाज जितना अधिक जागरूक होगा उतना आसानी से उतनी  इन दुष्प्रवृतियों को नियंत्रित किया जा सकता है। 




पुलिस अधीक्षक ने  वर्तमान परिदृश्य में लगातार बढ रहे साइबर अपराध के ममलों को लेकर लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया व डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग सावधानी के साथ करें। आपना ओटीपी किसी के साथ भी साझा न करें। साइबर धोखाधडी का शिकार होने पर तुरन्त 1930 पर रिपोर्ट दर्ज करें।सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति सजग करते हुये पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी से यतायायात नियमों  हेलमेट, सीट बेल्ट,  ओवरस्पीड, ओवरलोडिंग , रैश ड्राइविंग, नशे की हालत में वाहन न चलाने आदि  के पालन करने की अपील की गई।




पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने नशे की रोकथाम पर विशेष जोर देते हुए  कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखना हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है। यदि कहीं भी अवैध शराब या मादक पदार्थों की तस्करी अथवा बिक्री की सूचना मिलती है तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें, आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी।कार्यक्रम के समापन पर पुलिस अधीक्षक के द्वारा उपस्थित नागरिकों को आश्वस्त किया गया कि  जनसमस्याओं के समाधान हेतु पुलिस सदैव तत्पर है। किसी भी शिकायत को अनदेखा नहीं किया जाएगा।संवाद कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकित पंवार, कोषाध्यक्ष उपेंद्र राणा, सामाजिक कार्यकर्ता बलदेव असवाल, उपेंद्र असवाल, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष उमेन्द्र सिंह रावत, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष सोनू कपूर, मां कल्याणकारी समिति की अध्यक्ष मीना सेमवाल सहित रेखा रावत, जसोदा देवी, तनू, बनीता, राजकुमारी देवी एव अन्य उपस्थित रहे।




जनसंवाद कार्यक्रम से पूर्व पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना पुरोला का वार्षिक निरीक्षण किया गया।उनके द्वारा थाना परिसर, कार्यालय, मालखाना, सीसीटीएनएस कार्यालय, बैरिक, भोजनालय, हवालात आदि की साफ-सफाई का जायजा लेने के उपरान्त शस्त्रों व आपदा उपकरणों का निरीक्षण किया गया जवानों की वेपन/आपदा उपकरणों की हैण्डलिंग परखी गई, शस्त्रों का समय-समय पर साफ-सफाई एवं आपदा उपकरणों के संचालन का निरंतर अभ्यास करते रहने के निर्देश दिये गये। थाने के कार्यों की समीक्षा करते हुये सी0एम0 पोर्टल एवं अन्य ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के साथ थाने पर लम्बित माल मुकदमाती व लम्बित विवेचनाओं का गुणदोष के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिये गये।सभी जवानों को निष्ठापूर्वक अपनी ड्यूटी करने व जनता के साथ सभ्य व्यवहार करने के निर्देश दिये गये, थाने पर आने वाले शिकायतकर्ता की शिकायत को सुनने तथा उनका सही मार्ग दर्शन करने हेतु बताया गया।इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार, थानाध्यक्ष पुरोला दीपक कठैत, वाचक पुलिस अधीक्षक कोमल सिंह रावत, उ0नि0 अक्षु रानी, आशुलिपिक कैलाश शाह सबित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment