उत्तरकाशी-जिला न्यायालय में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट न्यायालय परिसर में चलाया जा रहा सघन चैकिंग अभियान
उत्तरकाशी।।।जनपद मुख्यालय जिला जज के माध्यम से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि जिला एवं सत्र न्यायालय की ऑफिसियल मेल आईडी पर धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ है। मामले की संवेदनशीलता एवं गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस व इंटेलीजेन्स के अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुँचकर निरीक्षण किया गया, एतिहात के तौर पर न्यायालय परिसर को खाली करवाकर वहां पर पर्याप्त संख्या में पुलिस व पीएसी के साथ दमकल व एसडीआरएफ की टीमें तैनात की गयी हैं। टेक्निकल निरीक्षण हेतु बीडीएस की टीमें पहुँच रही हैं। एसपी के कडे निर्देशों पर सभी न्यायालय परिसरों में पुलिस, इंटेलिजेन्स आदि की टीमें मुस्तैद हैं। लगातार प्रभावी चेकिंग/फ्रिस्किंग की कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ने आमजनमानस से अपील की है कि धैर्य बनाए रखें पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस के द्वारा एसओपी के अंतर्गत सक्रियता से कार्य किया जा रहा है। धमकी भरे उक्त संदेश की जांच कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। धमकी भरा मेल भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली उत्तरकाशी पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान,जिला न्यायाधीश गण, SDM भटवाड़ी, CO उत्तरकाशी, निरीक्षक LIU, SHO कोतवाली सहित पुलिस, फायर व आपदा प्रबंधन से सम्बंधित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।




No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.