उत्तरकाशी-धूमधाम से मनाया गया लोसर पर्व नववर्ष ,होली,दीपावली मनाई जाती एक साथ,पूर्व विधायक लोसर उत्सव में हुए शामिल
उत्तरकाशी।। जनपद के डुंडा ब्लॉक मुख्यालय वीरपुर गांव में किन्नौरी जाड़-भोटिया खाम्पा समुदाय के लोगों के द्वारा लोसर पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। बौद्ध परंपरा के अनुसार कोन्नोरी तिब्बती/भोटिया नववर्ष का स्वागत करते है। यह पर्व हिंदू और बौद्ध परंपराओं का सुंदर मिश्रण है जिसमें दीपावली, होली और नववर्ष एक साथ मनाया जाता हैं।यह त्योहार फाल्गुन मास (फरवरी-मार्च) में मनाया जाता है और 3 से 4 दिनों तक चलता है।गंगोत्री से पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने वीरपुर (डुंडा) में जनजाति समुदाय द्वारा आयोजित नववर्ष पर्व लोसर के भव्य कार्यक्रम में शिरकत की।पूर्व विधायक ने भोटिया, जाट, तिब्बती एवं किन्नौरी समाज के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के मध्य पर्व की सभी को शुभकामनाएँ दी और उत्सव की गरिमा में सहभागी बने।
पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि लोसर पर्व बौद्ध परंपराओं के निर्वहन का पावन अवसर है, जो आस्था, संस्कृति और सामूहिक उल्लास का अद्भुत संगम है। पारंपरिक वेशभूषा, लोकनृत्य, आध्यात्मिक अनुष्ठान और आपसी सौहार्द की भावना से परिपूर्ण यह उत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतिबिंब है।इस अवसर पर पूर्व विधायक ने कहा कि ऐसे पर्व सामाजिक एकता, शांति, सकारात्मकता और समृद्धि का संदेश देते हैं तथा विविधताओं में एकता की हमारी परंपरा को सशक्त करते हैं। उन्होंने जनजातीय समाज की सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं के संरक्षण की आवश्यकता पर भी बल दिया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष नगेंद्र चौहान,ब्लॉक प्रमुख डुंडा राजदीप परमार, वरिष्ठ भाजपा नेत्री डॉ स्वराज विद्वान,जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह बिष्ट (बिंदु भाई)सहित भाजपा के तमाम नेता मौजूद रहे वहीं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।




No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.