उत्तरकाशी-स्विफ्ट कार दुर्घटनाग्रस्त,घटना में एक महिला की मौत जबकि वाहन में सवार 5 लोग हुए घायल
उत्तरकाशी।।जनपद के चिन्यालीसौड़ तहसील के अंतर्गत बीते बुधवार शाम को करीब 6 बजे जोगत तल्ला मोटर मार्ग पर एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।वहीं जानकारी के अनुसार मारुति स्विफ्ट कार संख्या DL9CX-8164 में 06 लोग सवार थे घटना में एक महिला की मौत हो गई जबकि वाहन में सवार 05 लोग घायल हो गए सूचना मिलते ही SDRF ,पुलिस चिन्यालीसौड़ से तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
![]() |
SDRF टीम द्वारा जिला पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया गया। टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद लगभग 250 मीटर गहरी खाई से 05 घायलों को स्ट्रेचर के माध्यम से सुरक्षित मुख्य मार्ग तक लाया गया तथा उपचार हेतु CHC चिन्यालीसौड़ भेजा गया। वाहन में सवार एक महिला की घटनास्थल मृत्यु हो गई, जिनके शव को आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
घटना में घायल लोगों का नाम पता-:
1.प्यार सिहं पुत्र चोचया सिंह उम्र 58 वर्ष,निवासी ग्राम जोगत तल्ला थाना धरासू जनपद उत्तरकाशी।
2.सुरेन्द्र सिहं पुत्र नयन सिंह उम्र 55 वर्ष,निवासी उपरोक्त ।
3.दिनेश सिहं कैन्तुरा पुत्र बिजेन्द्र सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी उपरोक्त।
4.मोहन सिहं पुत्र जबर सिंह उम्र 47 वर्ष निवासी उपरोक्त ।
5.राजेश रावत पुत्र बचन सिंह, उम्र -52 वर्ष
मृतक-
ममता देवी पत्नी विनोद सिंह उम्र 40 वर्ष,निवासी उपरोक्त ।




No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.