उत्तरकाशी-तीन मंजिला आवासीय भवन में आग लगने से भवन में रखा सारा सामान स्वाह कुछ मवेशियों की मौत
उत्तरकाशी।।जनपद के मोरी तहसील के अंतर्गत आज सुबह करीब 03ः00 बजे ग्राम ग्राम डामटी थुनारा में हरपाल सिंह राणा पुत्र हरदयाल सिंह राणा के 03 मंजिला आवासीय भवन में आग लग गई आग इतनी विकराल थी कुछ घंटों में भवन में रखा सारा सामान जलकर स्वाह हो गया साथ ही भवन में मौजूद 04 बकरियां, 15 मुर्गे एवं 02 खरगोश की आग में जलकर मौत हो गई।वहीं भवन में मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई आग लगने की सूचना मिलने तक ग्रामीण आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे है।घटना में फिलहाल किसी जनहानि की कोई सूचना नहीं है घटना की सूचना मिलते ही राजस्व टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।


No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.