उत्तरकाशी-पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबन्धित काजल-काठ की लकड़ी के साथ दो तस्करों को पकड़ा - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Wednesday, October 8, 2025

उत्तरकाशी-पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबन्धित काजल-काठ की लकड़ी के साथ दो तस्करों को पकड़ा

उत्तरकाशी-पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबन्धित काजल-काठ की लकड़ी के साथ दो तस्करों को पकड़ा






उत्तरकाशी।।।जनपद डुण्डा पुलिस टीम द्वारा चौकी बैरियर पर भारी मात्रा में प्रतिबन्धित कांजल कांठ की लकडी पकडी गयी है।पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल ने सभी थाना एवं चौकी प्रभारी को निर्देशित किया है कि संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की नियमित सघन चेकिंग की जाए इसी के चलते  चौकी प्रभारी डुण्डा  प्रकाश राणा एवं डुण्डा पुलिस द्वारा आज प्रातः करीब 6:30 बजे डुण्डा बैरियर पर चैकिंग के दौरान वाहन संख्या UK 10C 1427(यूटिलिटी) को चैक किया गया तो वाहन सवार गोपाल व विजय(चालक) द्वारा  कांजल कांठ की प्रतिबन्धित लकडी की तस्करी की जा रही थी वाहन बड़ी संख्या में काजल काठ लड़की के बाउल भरे थे।बोरों में  कांजल कांठ की लकडी के 597 नग बरामद किए पुलिस द्वारा  पुछताछ करने पर पता चला  कि गोपाल  गंगोरी, अगोडा क्षेत्र के जंगलो से प्रतिबन्धित लकड़ी को इकट्ठा कर देहरादून सहारनपुर में भारी कीमत बेचने ले जा रहे थे लेकिन पुलिस द्वारा बैरियर पर पकड लिया गया। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु अभियुक्तों को प्रतिबन्धित लकड़ी के साथ वन विभाग के सुपुर्द किया गया।




बताते चलें कि कांजल की लकड़ी उच्च हिमालय के आरक्षित वन क्षेत्र में पाई जाती है। कांजल औषधीय दृष्टिकोण से सर्वोत्तम मानी जाती है। इसे बौद्घ सम्प्रदाय के लोग इसके बर्तन (बाउल) बनाकर खाद्य एवं पेय पदार्थों के लिए इस्तेमाल करते हैं। भारत, चीन, तिब्बत, नेपाल आदि देशों में इस लकड़ी की तस्करी कर उच्च कीमतों पर बेचा जाता है। पकड़े गए तस्कर गोपाल बोहरा पुत्र चन्द्र सिंह बोहरा निवासी ग्राम डोली, चोर थाना कंचनपुर, जिला कंचनपुर, महाकाली नेपाल, हॉल मोजांग, त्यूणी देहरादून, उम्र 39 वर्ष है।,विजय पुत्र प्रेमलाल निवासी नाल्ड, गंगोरी भटवाडी, उत्तरकाशी(वाहन चालक), उम्र 35 वर्ष है।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.