Breking news-भयंकर जल प्रलय,हजारों लोगों के बहने की सूचना,आपदा प्रबंधन हाई अलर्ट मोड पर,मकान पुल ताश के पत्तों की तरह ढहे
काठमांडू।।नेपाल में आज सुबह प्रकृति ने भयंकर कहर बरपाया है। उत्तरी नेपाल के रसुवा जिले में तिब्बत की ओर से आई अचानक बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है।वहीं सुबह करीब 9 बजे भोटेकोशी नदी (लेन्दे खोला) में जलस्तर असामान्य रूप से बढ़ गया और देखते ही देखते पूरा इलाका जल प्रलय में डूब गया।।
-:कहाँ हुई सबसे ज्यादा तबाही।।
नेपाल में सबसे ज्यादा नुकसान रसुवा जिले के तिमुरे बाजार और स्याफ्रुबेसी इलाके में हुआ है। यहां बाजार, कस्टम ऑफिस, कई घर ताश के पत्तों की तरह बह गए। कस्टम यार्ड में खड़े दर्जनों वाहन और सामान तेज बहाव में बह गए, और हाल ही में बना एक पुल भी टूट गया।उत्तरगया की उपाध्यक्ष चमेली गुरुङ के मुताबिक स्याफ्रुबेसी, बेत्रावती, मैलुंग, सल्लेतार, शांतिबाजार, पैरेबेसी, खल्ती बस्ती, सोले, त्रिशूली और बट्टार समेत करीब एक दर्जन बस्तियां प्रभावित हुई हैं।
-: कई लोग के हताहत और लापता होने की सूचना।।
नेपाल में अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और सैकड़ों लापता हैं।सूत्रों की माने तो 1000 से ज्यादा लोगों के बहने और 4000 के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। राहत एजेंसियों का कहना है कि नुकसान का पूरा ब्योरा अभी जुटाया जा रहा है।तिब्बत में ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) यानी ग्लेशियर झील के फटने से आया सैलाब माना जा रहा है। नेपाल का हाइड्रोलॉजी विभाग चीनी अधिकारियों के संपर्क में है और सैटेलाइट डेटा से स्रोत का पता लगा रहा है।।
-:रेस्क्यू ऑपरेशन कार्य में तीव्र गति के निर्देश।।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने सेना, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल पुलिस को मौके पर तैनात किया है। राहत के लिए 12 हेलीकॉप्टर लगाए गए हैं, जिनमें नेपाली सेना के 4 और 8 प्राइवेट चॉपर शामिल हैं। त्रिशूली जिला अस्पताल के लिए MI-17 हेलीकॉप्टर मेडिकल टीम के साथ भेजा गया है।नेपाल के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDRRMA) ने रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, चितवन और गोरखा जिले में नदी किनारे रहने वालों के लिए हाई अलर्ट जारी किया है।।
-:नेपाल बाढ़ का कहर क्या भारत पर भी पड़ सकता है।।
इसका असर भारत पर भी पड़ सकता है। यूपी के महाराजगंज जिले में अलर्ट है, अगले 3-6 घंटे में नारायणी / गंडक नदी में 3 लाख क्यूसेक पानी आने की आशंका है। बिहार के बगहा, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण के लिए भी चेतावनी जारी की गई है।।










No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.