उत्तरकाशी-वाहन दुर्घटनाग्रस्त एक व्यक्ति की मौत,वाहन में सवार दो लोग घायल - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Thursday, July 17, 2025

उत्तरकाशी-वाहन दुर्घटनाग्रस्त एक व्यक्ति की मौत,वाहन में सवार दो लोग घायल

उत्तरकाशी-वाहन दुर्घटनाग्रस्त एक व्यक्ति की मौत,वाहन में सवार दो लोग घायल



उत्तरकाशी।।जनपद तहसील चिन्यालीसौड़ के अन्तर्गत अदनी रौंतल मोटर मार्ग पर एक वाहन संख्या-UK-10CA-8081  स्थान रौंतल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया वाहन में  03 लोग सवार थे।दो  व्यक्ति घायल हुए जबकि  एक व्यक्ति की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम द्वारा घायल व्यक्तियों का रेस्क्यू किया गया।मृतक व्यक्ति ट्रक में फसा हुआ था। जिसे निकालने का प्रयास किया गया ट्रक को JCB के माध्यम से उठाने की कोशिश की गई और कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया गया।घटना स्थल पर 108 एंबुलेंस, राजस्व टीम, pmgsy-jcb, SDRF आदि टीम मौजूद है। हाइड्रा मशीन चिन्यालीसौड़ में है। जिसका ऑर्पेटर उत्तरकाशी से भेजा गया है।




घायल  सूरज सिंह पुत्र शैलेन्द्र, उम्र 26 वर्ष, निवासी- ग्राम कुमराडा, चिन्यालीसौड़। CHC चिन्यालीसौड़ में उपचार के पश्चात जिसे हायर सेन्टर दून अस्पताल, देहरादून रेफर किया गया हैं। रामशंकर पुत्र  चन्द्रमोहन, उम्र 72 वर्ष, निवासी- ग्राम रोंतल, चिन्यालीसौड़। 108 के माध्यम से जिसे CHC चिन्यालीसौड़ में लाया जा रहा हैं।


मृतक का नाम 

 1-अजय सिंह पुत्र  चन्दन सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी- कुमराडा, चिन्यालीसौड़।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.