उत्तरकाशी-पुलिस महानिरीक्षक ने गंगोत्री धाम में यात्रा व्यवस्थाओं सहित यात्रा रूटों का किया स्थलीय निरीक्षण पुलिस अधिकारियों को दिए जरुरी दिशा-निर्देश - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़



Wednesday, April 23, 2025

उत्तरकाशी-पुलिस महानिरीक्षक ने गंगोत्री धाम में यात्रा व्यवस्थाओं सहित यात्रा रूटों का किया स्थलीय निरीक्षण पुलिस अधिकारियों को दिए जरुरी दिशा-निर्देश

उत्तरकाशी-पुलिस महानिरीक्षक ने गंगोत्री धाम में यात्रा व्यवस्थाओं सहित यात्रा रूटों का किया स्थलीय निरीक्षण पुलिस अधिकारियों को दिए जरुरी दिशा-निर्देश




उत्तरकाशी।।गंगोत्री धाम यात्रा के नोडल अधिकारी पुलिस महानिरीक्षक नारायण सिंह नपलच्याल उत्तरकाशी पहुंचे और गंगोत्री धाम यात्रा मार्ग का   का स्थलीय निरीक्षण करते हुये यात्रा रुट पर मुख्य पड़ावों, पुलिस चौकियों व दुर्घटना सम्भावित/संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया गया। उनके द्वारा यात्रा रुट व धाम पर पडने वाले पर्यटन पुलिस चौकियों, बैरियर, ड्यूटी प्वाइंट आदि का निरीक्षण कर वहां पर कर्मचारियों की रहने-खाने की व्यवस्थाओं तथा मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेकर जरुरी सामग्री उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये पुलिस महानिरीक्षक ने पुलिस अधिकारियों की बैठक ली और दुर्घटना सम्भावित/संवेदनशील स्थानों पर आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय के साथ-साथ अतिरिक्त पुलिस बल नियुक्त करने के निर्देश दिये गये। संवेदनशील, संकरे मार्ग तथा भू-स्खलन प्रभावित जोन पर तैनात पुलिस कर्मियों को वायरलैस सैट के साथ तैनात करने के निर्देश दिये गये। यात्रा मार्ग पर दुर्घटना सम्भावित स्थानों पर साइन/चेतावनी बोर्ड, कॉन्वैक्स मिरर, रिपलेक्टर आदि को पर्याप्त संख्या में लगाने, यात्रियों की सहायता/मार्गदर्शन हेतु मुख्य स्थानों पर VMD लगाने हेतु पत्राचार करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिये ।





पुलिस महानिरीक्षक और नोडल अधिकारी ने जाम की स्थिति से निपटने के लिए  बाजार एवं कस्बा क्षेत्र में अनावश्यक अतिक्रमण न हो, सड़कों के किनारे अनावश्यक रुप से रखे भवन सामग्री (रेत, ईंट, बजरी) को हटवाने हेतु शीत उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिये   यात्रा के दौरान आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु तथा अन्य संदिग्धों पर नजर रखने हेतु यात्रा मार्ग तथा मुख्य पडावों को सीसीटीवी कैमरों से लैस करने तथा पूर्व से स्थापित कैमरों की स्थिति को चैक करने को कहा। पार्किंग स्थल/होल्डिंग प्वाईंट का निरीक्षण करते हुये क्षमता के अनुरुप वाहनों को सही तरीके से पार्क करवाने के निर्देश दिये गये। होटल/होमस्टे स्वामियों की मीटिंग्स लेकर वहां ठहरने वाले यात्रियों के वाहनों को होटल की पार्किंग में सुव्यवस्थित तरीके से पार्क करने सम्बन्धी जरुरी निर्देश दिये  हीना स्थित बायोमैट्रिक केन्द्र का निरीक्षण करते हुये उनके द्वारा वहां पर जाम, भीड की स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल नियुक्त करने, यात्री वाहनों को निर्धारित पार्किंग में पार्क करने तथा सड़क किनारे वाहनों के अनावश्यक पार्क न हो सम्बन्धी जरुरी हिदायतें दी गई।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक  सरिता डोबाल, पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भावना कैंथोला, यातायात निरीक्षक राजेन्द्र नाथ सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।





No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.