मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन और आकाशीय बिजली गिरने की जताई सम्भावना छः जनपदों के लिए दिशा निर्देश एवं एडवाइजरी की जारी - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़



Sunday, March 2, 2025

मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन और आकाशीय बिजली गिरने की जताई सम्भावना छः जनपदों के लिए दिशा निर्देश एवं एडवाइजरी की जारी

मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन और आकाशीय बिजली गिरने की जताई सम्भावना छः जनपदों के  लिए दिशा निर्देश एवं एडवाइजरी की जारी




देहरादून।। उत्तराखंड के छः जनपदों के  आगामी 3 मार्च तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम विभाग ने बर्फबारी हिमस्खलन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है जिसके लिए जिला अधिकारियों को दिशा निर्देश एवं एडवाइजरी जारी की है।  Defence Geoiformatics Research Establishment (DGRE), Chandigarh द्वारा समय-समय पर जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के ऊँचाई वाले (2000 मीटर व उससे अधिक) क्षत्रों में बर्फवारी एवं हिमस्खलन की सम्भावना व्यक्त की गई है। जिसमें विशेष रूप से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, बागेश्वर, पिथौराढ़, चमोली आदि जनपदों को रखा गया है। मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD) देहरादून द्वारा भी  01 मार्च  से 03 मार्च तक के मध्य, अधिकाँश क्षेत्रों में (जनपद पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी, चमोली तथा टिहरी गढ़वाल) में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की सम्भावना बताई  गई है।



(DGRE तथा IMD) के दृष्टिगत राज्य में 2000 मीटर व उससे अधिक क्षेत्रों में पर्यटकों, ट्रेकिंग करने आ रहे सैलानियों तथा स्थानीय निवासियों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया जाने  तथा इसके अतिरिक्त उक्त तिथियों में पहाड़ी क्षेत्रों में आने वाले पर्यटकों/सैलानियों को आने से प्रतिबन्ध व जागरूक किए जाने के सम्बन्धित जिलाधिकारियों कहा गया है।ताकि Avalanche की दुर्घटनाओं से बचा जा सके। इस स्थिति से निबटने के लिए अपने-अपने जनपदों में निम्न सावधानियाँ रखना



सावधानियां-:


1-:प्रत्येक स्तर पर तत्परता एवं सुरक्षा बनाये रखते हुए आवागमन में नियंत्रण बरता जाये।


2-:दिन व रात दोनों में अपने नजदीकी क्षेत्रों में गिर रही बर्फ / हिमस्खलन की जानकारी मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून की वेबसाईट से लेते रहे।


3-: हिमस्खलन/बर्फ गिरने की दशा में बर्फ वाले क्षेत्रों में अति आवश्यक होने पर ही आमजनमानस संवेदनशील क्षेत्रों में प्रवेश की अनुमति सुरक्षा व सावधानी के साथ प्रदान करें।


4-:बर्फीले क्षेत्रों में आवागमन के दौरान बर्फ के फिसलने भरे मार्ग  पर नजर बनाये रखें।



5-:यदि किन्हीं कारणों से अस्थायी रूप से अधिक बर्फ पड़ने वाले क्षेत्रों में स्थानीय निवासी निवास कर रहें हो तो उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया जाये।


6-:पुराने अवलांच (हिमस्खलन) घटित क्षेत्रों में अत्यधिक सतर्कता रखें।


7-;किसी भी आपदा/दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यदाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान किया जाये।


8-:आपदा प्रबन्धन IRS प्रणाली के नामित सगस्त अधिकारी एवं विभ्झागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट में रहेंगे।


9-:NH. PWD, PMGSY, ADB, BRO, WB, CPWDआदि किसी भी गोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उसे तत्काल खुलवाना सुनिश्चित करेंगे।


10-:समस्त राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने क्षेत्रों में बने रहेंगे।


11-:समस्त चौकी/थाने भी आपदा सम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलैस सहित हाई अलर्ट में रहेंगे।


12-:उक्त अवधि में किसी भी अधिकारी/कर्मचारी के मोबाईल/फोन स्विच ऑफ नहीं रहेंगे।


13-:अधिकारीगण बरसाती, छाता, टार्च, हैलमेट तथा कुछ आवश्यक उपकरण एवं सामग्री अपने वाहनों में अपने स्तर से रखने हेतु उचित कार्यवाही करेंगे।


14-:उक्त अवधि में लोगों के फंसे होने की स्थिति पर खाद्य सामग्री व मेडिकल की व्यवस्था की जायें।


15-:विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत विद्यालयों में सावधानी बरती जायें।


16-:असामान्य मौसम, भारी वर्षा की चेतावनियों के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन को अनुमति न दी जाये।


17-;सम्बन्धित जनपदों के जिला सूचना अधिकारी उक्त चेतावनी / सूचना को आम जनमानस तक दृश्य एव प्रिन्ट मीडिया से प्रसारित करना सुनिश्चित करेंगे व आम जनमानस को सूचित किया जायें कि वह इस अवधि में अनावश्यक घर से बाहर न निकले।


18-:भू-स्खलन के लिए संवेदनशील मार्गों पर पहले से ही उपकरणों की उचित व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।


19-:समस्त सम्बन्धित अधिकारी किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना SEOC/राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नम्बरों 0135-2710335, 0135-2710334, टोल फ्री नं० 1070, 9058441404 एवं 8218867005 पर तत्काल देना सुनिश्चित करेंगे।

No comments:

Post a Comment