उत्तरकाशी-सोशल मीडिया पर भूकम्प की भ्रामक सूचना के मामले में थाना कोतवाली में FIR दर्ज,पुलिस कर रही छानबीन - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़



Saturday, February 1, 2025

उत्तरकाशी-सोशल मीडिया पर भूकम्प की भ्रामक सूचना के मामले में थाना कोतवाली में FIR दर्ज,पुलिस कर रही छानबीन

उत्तरकाशी-सोशल मीडिया पर भूकम्प की भ्रामक सूचना के मामले में थाना कोतवाली में FIR दर्ज,पुलिस कर रही  छानबीन 



उत्तरकाशी।। जनपद मुख्यालय में कल 31 जनवरी 2025 को कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उत्तरकाशी में भूकम्प आने के सम्बन्ध में भ्रामक व झूठी अफवाह सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई थी, जिससे उत्तरकाशी में आमजन में भय तथा दहशत का माहौल व्याप्त हो गया, लोग रात्रि मे अपने घरों से बाहर निकलकर सड़क व खुले स्थानों पर एकत्रित हो गये। भ्रामक सूचना का संज्ञान लेते हुए।पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण में कोतवाली उत्तरकाशी पर झूठी अफवाह फैलाने वाले अज्ञात लोगों के विरुद्ध धारा 353 व 293 BNS के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी गयी है। पुलिस का कहना है कि झूठी अफवाह फैलाकर आमजन में डर का माहौल उत्पन्न करने वाले असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। रात्रि में पुलिस द्वारा आम जनता को ऑफिशियल सोशल मीडिया हेण्डल व लाउड हेलर के माध्यम से जागरुक भी किया गया।




पुलिस अधीक्षक  सरिता डोबाल ने आमजनता से अपील की है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म से प्राप्त किसी जानकारी पर विश्वास करने से पहले उसकी सत्यता व वास्तविकता का पता जरुर करें अधिकारिक वेबसाइट व विश्वसनीय स्रोतों के माध्यम से प्राप्त सूचना पर ही विश्वास करें, सोशल मीडिया पर भ्रामकता फैलाने से बचें।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.