उत्तरकाशी-पुलिस ने चरस की तस्करी कर रहे 2 युवकों को किया गिरफ्तार,पकड़ी गई चरस की कीमत 1 लाख 20 हजार
![]() |
उत्तरकाशी।।ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल* के दिशा-निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार अवैध नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक बडकोट देवेन्द्र सिंह नेगी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मोरी रणवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में मोरी पुलिस टीम द्वारा गत बृहस्पतिवार की देर सायं को मोरी-सांकरी सड़क मार्ग पर मियांगाड पुल के पास से चैकिंग के दौरान शाहरुख व नौशाद नाम के दो युवकों को वाहन संख्या UK07BS-9362 (मो0सा0) से अवैध चरस का परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 636 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त दोनों युवकों के विरुद्ध थाना मोरी पर 8/20/60 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता निम्न है।शाहरुख खान पुत्र हबीब खान निवासी ग्राम हातरा थाना बजौर बदांयू उत्तर-प्रदेश उम्र- 26, वर्ष हाल पटेलनगर देहरादून।,नौशाद पुत्र जहीर अहमद निवासी सकुन्तला कॉलोनी पटेलनगर देहरादून उम्र- 25 वर्ष।पकड़ी गई चरस की कीमत करीब एक लाख 20 हजार बताई जा रही हैं।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में अ0उ0नि0 अजीत सिंह बुटोला,कानि0 महिदेव चौहान,कानि0 अरविन्द मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.