उत्तरकाशी-विद्युत गृह परिसर में हुई चोरी प्रकरण में पुलिस ने चोरी के समान के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़



Sunday, December 8, 2024

उत्तरकाशी-विद्युत गृह परिसर में हुई चोरी प्रकरण में पुलिस ने चोरी के समान के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी

उत्तरकाशी-विद्युत गृह परिसर में हुई चोरी प्रकरण में पुलिस ने  चोरी के समान के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी




उत्तरकाशी।। जनपद मुख्यालय  तिलोथ विद्युत गृह  परिसर से ANDRITZ COMPANY के स्टोर से अज्ञात द्वारा करीब 2 लाख रु0 कीमत का सामान चोरी करने के प्रकरण में बीते 5 दिसंबर 2024 को तिलोथ कॉलोनी निवासी विष्णु पाण्डे द्वारा कोतवाली उत्तरकाशी में लिखित तहरीर दी गई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा 305(A) BNS की धारा में अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। चोरी प्रकरण का मामला पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल के संज्ञान में आते ही उनके द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उत्तरकाशी को मामले में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।जिसमें प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अमरजीत सिंह  द्वारा टीम गठित कर घटना स्थल का निरीक्षण किया आस–पास के लोगों से पूछताछ, CCTV फुटेज चैक एवं  साक्ष्य एकत्र किए गए। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर प्रकाश में आई एक महिला अभियुक्ता सोनी को इंद्रावती घाट पार्किंग जोशियाडा से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्ता के कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया। अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है। अभियुक्ता को आज मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।


गिरफ्तार अभियुक्ता– सोनी पत्नी अनिल कुमार निवासी सोपापुर थाना दौराला जिला मेरठ उत्तरप्रदेश हाल निवास ज्ञानसू उत्तरकाशी उम्र–30 वर्ष गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 दीपशिखा,कानि0 प्रेम कुमार,दीपक चौहान मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.