उत्तरकाशी-यमुनोत्री धाम के लिए 3.9 किमी लंबाई की रोपवे परियोजना का निर्माण कार्य हुआ शुरू,रोपवे बनने पर तीर्थ यात्रियों को होगी सहूलियत - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Sunday, November 17, 2024

उत्तरकाशी-यमुनोत्री धाम के लिए 3.9 किमी लंबाई की रोपवे परियोजना का निर्माण कार्य हुआ शुरू,रोपवे बनने पर तीर्थ यात्रियों को होगी सहूलियत

उत्तरकाशी-यमुनोत्री धाम के लिए 3.9 किमी लंबाई की रोपवे परियोजना का निर्माण कार्य हुआ शुरू,रोपवे बनने पर तीर्थ यात्रियों को होगी सहूलियत




उत्तरकाशी।।जनपद के विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के लिए रोपवे परियोजना का  निर्माण कार्य शुरू हो गया। यमूुनोत्री स्काई कार प्रा.लि. द्वारा इस रोपवे के लिए खरसाली में प्रस्तावित लोअर टर्मिनल पर भूमि-पूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू हो गया।राज्य सरकार के द्वारा यमुनोत्री धाम के लिए रोप -वे के निर्माण का जिम्मा पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप मोड पर एक निजी कंपनी यमुनोत्री स्काई कार प्रा.लि. को सौंपा गया है। यमुनोत्री धाम के लिए इस बहुप्रतीक्षित रोप-वे परियोजना की कुल लंबाई 3.9 किमी होेगी और इसकी डिजायन क्षमता प्रति एक घंटे में एक तरफ 580 लोगों को परिवहन करने की होगी। लगभग 170 करोड़ की लागत की इस रोप-वे परियोजना मे खरसाली से यमुनोत्री धाम के बीच कुल 10 टावर बनाए जाएंगे। इस परियोजना का सबसे निचला टर्मिनल खरसाली में बनाया जाएगा।और सबसे उपरी टर्मिनल यमुनोत्री धाम में पुलिस चौकी के निकट बनेगा। यह रोप-वे छः मीटर प्रति सेकेण्ड की गति से संचालित करने के लिए डिजायन किया गया है और इसके खरसाली स्थित निचले टर्मिनल से यमुनोत्री धाम के उपरी टर्मिनल तक 15 मिनट के भीतर पहुंचा जा सकेगा। 





यमुनोत्री स्काई कार प्रा.लि. के सीईओ अविरल जैन ने जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट को परियोजना का कार्य प्रारंभ करने की जानकारी देते हुए बताया कि सबसे पहले खरसाली स्थित निचले टर्मिनल को बनाया जा रहा है। इस टर्मिनल पर 250 कारों, 30 बाईक्स और 40 ट्रेवलर वैन की क्षमता की पार्किंग का निर्माण कार्य किया जाएगा। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने कंपनी को रोप-वे का कार्य प्रारंभ करने पर शुभकामनाएं देते हुए निर्माण कार्य निरंतर जारी रखते हुए समय से परियोजना का  कार्य पूरा करने को कहा है।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.