उत्तरकाशी-जिलाधिकारी ने गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की सुरक्षित आवाजाही के लिए आदेश किया जारी,इस समय बंद और खुला रहेगा एन. एच. - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़



Tuesday, November 19, 2024

उत्तरकाशी-जिलाधिकारी ने गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की सुरक्षित आवाजाही के लिए आदेश किया जारी,इस समय बंद और खुला रहेगा एन. एच.

उत्तरकाशी-जिलाधिकारी ने गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की सुरक्षित आवाजाही के लिए आदेश किया जारी,इस समय बंद और खुला रहेगा एन. एच. 



उत्तरकाशी।। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र किमी. 108 रतूड़ीसेरा एवं किमी. 106 बंदरकोट में  भूस्खलन का सुरक्षात्मक एवं ढलान संरक्षण का कार्य होने के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर राहगीरों ओर वाहनों की सुगम ओर सुरक्षित आवाजाही के लिए जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने यातायात को बंद रखने और खोलने हेतु  समय निर्धारित करते हुए तय समय सारिणी के अनुसार यातायात संचालित करने का आदेश जारी किया है।





सीमा सड़क संगठन के आग्रह पर इस संबंध में जिलाधिकारी ने एक आदेश जारी करते हुए जिला मुख्यालय सहित गंगोत्री धाम को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र किमी. 108 रतूड़ीसेरा एवं किमी. 106 बंदरकोट में भूस्खलन का सुरक्षात्मक एवं ढलान संरक्षण का कार्य को देखते हुए प्रातः 07:00 बजे से प्रातः 08:00 बजे तक , पूर्वाहन 10:30 बजे से अपराहन 12:30 तक , अपराहन 01:30 बजे से अपराहन 03:30 बजे तक , सायं 06:00 बजे से सायं 07:00 बजे तक तथा रात्रि 09 बजे से प्रातः 06:00 बजे तक यातायात बंद रखने का समय निर्धारित किया है। इन दोनों  स्थानों पर प्रातः 06:00 बजे से प्रातः 07:00 बजे तक, प्रातः 08:00 बजे से प्रातः 10:30 बजे तक, अपराहन 12:30 बजे से अपराहन 01:30 बजे तक, अपराहन 03:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक तथा सायं 07:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे तक यातायात को खुला रखने का समय तय किया गया है।आज से  लागू उक्त आदेश आगामी 19 दिसंबर 2024 तक प्रभावी रहेगा। आदेशानुसार यातायात बंद रहने के लिए तय समय के दौरान जीवन रक्षक वाहन, आपातकालीन सेवा वाहन, पुलिस व प्रशासन के वाहनों को उक्त मार्ग पर आवाजाही की अनुमति रहेगी।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.