Uttarkashi-पुलिस ने जनपद मुख्यालय में निकाला फ्लैग मार्च,धारा 163 अभी भी जारी
उत्तरकाशी।।जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने, के लिए जिला प्रशासन द्वारा लागू धारा 163 BNSS (पूर्व में धारा 144 CrPC) का पालन सख्ती से हो इसके लिए पुलिस द्वारा कल देर शाम पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद मुख्यालय में पैदल एवं वाहनों से फ्लैग मार्च निकाला गया।फ्लैग मार्च का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी प्रशान्त कुमार, पुलिस उपाधीक्षक रुड़की नरेन्द्र पंत, पुलिस उपाधीक्षक डालनवाला आशीष भारद्वाज ने किया।
 |
|
पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा विश्वनाथ चौक, कोर्ट रोड, हनुमान चौक, मुख्य बाजार, पैट्रोल पम्प, सब्जी मण्डी, भैरो चौक आदि स्थानों पर पैदल एवं उत्तरकाशी बाजार, तेखला बाईपास, विकास भवन, जोशियाडा, ज्ञानसू आदि स्थानों पर वाहन से फ्लैग मार्च करते हुये आमजनता से कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने एवं जिला प्रशासन द्वारा लागू धारा 163 BNSS का पालन करने, भडकाऊ एवं उत्तेजित बयानबाजी न करने, 5 या 5 से अधिक व्यक्तियों के एक साथ एकत्रित न होने आदि के सम्बन्ध में बताया गया इस दौरान सभी को यह भी अवगत करवाया गया की बाजार पूर्ण रुप से खुला है, दुकानों पर किसी प्रकार की कोई पाबन्दी नहीं है।
No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.