uttarkashi-यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त,चालक की घटनास्थल पर मौत,03 लोग घायल
![]() |
उत्तरकाशी ब्रेकिंग। उत्तरकाशी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग हनुमान चट्टी के पास एक यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरा।वाहन में 04 लोग सवार थे हादसे में घटनास्थल पर चालक की मौत हो गई जबकि ,03 अन्य लोग घायल हुए है।घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर एसडीआरएफ, 108 सेवा, पुलिस के जवान पहुंचे और रेस्क्यू टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों का रेस्क्यू किया तथा घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट भेजा गया। बताया जा रहा है कि यूटिलिटी वाहन जानकी चट्टी की ओर जा रहा था जिसमे सभी स्थानीय लोग सवार थे।
घायलों का विवरण-
1-पुष्पेन्द्र सिंह पुत्र सोवेन्द्र निवासी ग्राम स्यालना, बड़कोट उत्तरकाशी उम्र 42 वर्ष
2-जयदेव सिंह पुत्र कर्म सिंह निवासी ग्राम स्यालना, बड़कोट उत्तरकाशी उम्र 43 वर्ष
3-गिरीश चन्द्र पुत्र दयाराम निवासी ग्राम सरनौल, बड़कोट उत्तरकाशी उम्र 43 वर्ष
मृतक-
4- सोहन लाल पुत्र नथुल्या लाल निवासी ग्राम स्यालना, बड़कोट उत्तरकाशी उम्र 42 वर्ष।
![]() |






No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.