uttarkashi-गंगोत्री विधानसभा में सेकड़ो कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि लोकसभा चुनाव से पूर्व भाजपा में हुए शामिल
 |
|
उत्तरकाशी।।जनपद के गंगोत्री विधानसभा के नगर मुख्यालय, भटवाड़ी मंडल,डुंडा मंडल सहित अन्य स्थानों से कांग्रेस के लगभग 300 से भी ज्यादा महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में भाजपा में शामिल हुए। इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा की महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज, गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष सतेंद्र राणा की मौजूदगी में केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की धामी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस के सैकड़ो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी लोकसभा चुनाव से पूर्व भाजपा में शामिल होने से कहीं ना कहीं गंगोत्री विधानसभा में कांग्रेस पार्टी को काफी नुकसान होगा क्योंकि आने वाले समय में लोकसभा चुनाव अति निकट है और ऐसे में इस समय गंगोत्री विधानसभा से कांग्रेस के करीब 300 से अधिक महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस के लिए अच्छे संकेत नहीं है।
 |
|
नगर मुख्यालय काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 110 एपिसोड समाप्त होने के बाद भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज और गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान भाजपा जिला अध्यक्ष सत्येंद्र राणा सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी ने विधिवत सबसे पहले नगर मंडल मुख्यालय,भटवाड़ी मंडल,डुंडा मंडल,सहित अन्य स्थानों 300 से भी अधिक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलवाई इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राज्य के मुख्यमंत्री धामी की कार्यशैली से प्रभावित होकर अन्य दलों के सैकड़ो कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इससे भारतीय जनता पार्टी को आगामी आने वाले सभी चुनाव में बल मिलेगा।
No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.