उत्तरकाशी-कछुआ गति से चल रहा है पुल निर्माण कार्य, स्थानीय लोगों में विभाग के खिलाफ आक्रोश, 20 दिन से पैदल आवागमन भी बन्द - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Friday, October 13, 2023

उत्तरकाशी-कछुआ गति से चल रहा है पुल निर्माण कार्य, स्थानीय लोगों में विभाग के खिलाफ आक्रोश, 20 दिन से पैदल आवागमन भी बन्द

उत्तरकाशी-कछुआ गति से चल रहा पुल निर्माण कार्य, स्थानीय लोगों में विभाग के खिलाफ आक्रोश, 20 दिन से पैदल आवागमन भी बन्द,लोगों ने विभाग की कार्यशैली पर खड़े किये सवाल




उत्तरकाशी।। जनपद मुख्यालय का लाइफ लाइन कहे  जाने वाला तिलोथ मोटर पुल 2012 और 13 की भीषण जल आपदा में क्षतिग्रस्त हो गया था 2015 से तिलोथ  मोटर पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ   जो आज तक भी पूरा नहीं हो पाया है। अब 24 सितंबर 2023 से  लोक निर्माण विभाग द्वारा पुल पर पैदल आवागमन बंद किया गया है। जिससे लोगों की समस्याएं बढ़ गई है पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण सहित स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन एवं कार्यदाई  लोक निर्माण विभाग की कार्यशैली पर सवालिया  निशान खड़े किये है लोगों का कहना है कि पुल का  निर्माण कार्य कछुआ गति से चल रहा है  जिस पुल पर रात दिन निर्माण कार्य होना चाहिए था। वहां पर मात्र 5-7 मजदूर ही पुल निर्माण  कार्य में लगाये गए है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में बहुत बड़ी आबादी है और करीब साढे तीन से चार हजार छात्र-छात्राएं स्कूल में पढ़ने जाते हैं लेकिन पैदल आवा गमन  बंद होने के कारण लोगों को 5 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय कर जिला मुख्यालय पहुंचना पड़ रहा है समस्या तब खड़ी हो जाती है यदि किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब हो जाए तो उसको अस्पताल ले जाने में करीब आधा घंटे का समय लग जाता है। पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण सहित स्थानीय लोगों का कहना है की जिला प्रशासन एवं लोक निर्माण विभाग को पहले वैकल्पिक पैदल मार्ग की व्यवस्था करनी चाहिए थी उसके बाद पैदल मार्ग बंद करना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हुआ और विभाग ने पुल से सीधे पैदल मार्ग  बंद कर दिया जिससे लोगों के सामने समस्या खड़ी हो गई है। वही पुल निर्माण कार्य  कछुआ गति से चलने के कारण  लोगों में जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के प्रति आक्रोश है।



करीब 9 करोड़ की लागत से पिछले 9 सालों से बन रहा जिलाधिकारी कार्यालय से महज 200 मीटर की दूरी पर तिलोथ मोटर पुल लोगों के लिए एक पहेली  बना हुआ है लोगों का कहना है कि इतने समय में एक शहर बस जाता है लेकिन दुर्भाग्य है कि लोक निर्माण विभाग एक पुल को नहीं बना पाया  बताते चलें कि जब उत्तरकाशी में 2012-13 में भीषण जल प्रलय आई थी तो उस समय  जनपद में कई पुल और सड़के क्षतिग्रस्त हो गई थी तत्कालीन सरकार ने उत्तरकाशी जनपद में 22 मोटर और पैदल पुल स्वीकृत किए थे। जिसमें से सभी पुलों का निर्माण हो चुका है केवल जनपद मुख्यालय  तिलोथ मोटर पुल  ही एक ऐसा पुल है जो अभी तक भी नहीं बन पाया जिसके कारण  क्षेत्र की जनता को लोक निर्माण विभाग की बड़ी लापरवाही का खमियाजा  आज तक भी भुगतना पड़ रहा है। वहीं विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पैदल आवागमन करीब 10 दिन के बाद खोल दिया जाएगा।लेकिन लोगों का कहना है कि जिस प्रकार कार्य की गति है लगता नहीं है कि पैदल मार्ग 10 दिन में खुल पाएगा।





No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.