Breaking news-उत्तरकाशी जनपद में भूकंप के झटके किये गए महसूस, रिएक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.0 रही
![]() |
उत्तरकाशी।। जनपद में आज सुबह 8:35 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होने पर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।वही भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 3.0 बताई जा रही है अक्षांश: 31.07 N,लम्बाई: 77.98 E,गहराई: 5 किमी तथा भूकंप का केंद्र बिंदु -जनपद के तहसील मोरी के कोठीगाड रेंज हिमांचल बार्डर एरिया) में रहा।आपदा प्रबंधन द्वारा ली गई जानकारी के अनुसार समस्त तहसील क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किये गए। भूकंप से सभी तहसीलों किसी प्रकार की क्षति की खबर नहीं है।लेकिन जनपद में लगातार भूकंप के झटके आने से लोगों में दहशत जरूर है कि कहीं कोई बड़ा भूकंप आने का संकेत तो नहीं क्योंकि उत्तरकाशी जनपद भूकंप की दृष्टि से काफी संवेदनशील है और जॉन-5 में आता है।




No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.