उत्तरकाशी- गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात्रि वाहन दुर्घटनाग्रस्त,वाहन में सवार एक ब्यक्ति की मौत एक गंभीर घायल - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Friday, August 25, 2023

उत्तरकाशी- गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात्रि वाहन दुर्घटनाग्रस्त,वाहन में सवार एक ब्यक्ति की मौत एक गंभीर घायल

उत्तरकाशी- गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात्रि वाहन दुर्घटनाग्रस्त,वाहन में सवार एक ब्यक्ति की मौत एक  गंभीर घायल



उत्तरकाशी।।गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात्रि लगभग 11:30 बजे हर्षिल से झाला की ओर आ रहा एक डम्फर वाहन संख्या- UK-10CA-7200 जो हर्षिल से 02 किमी0 झाला के मध्य अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया ।  डम्फर वाहन में चालक सहित 02 लोग सवार थे।जिन्हें रेस्कयू कर  आर्मी  चिकित्सालय हर्षिल में ले जाया गया हैं। जहाँ चिकित्सक द्वारा 01 व्यक्ति को मृतक घोषित किया गया। तथा 01 व्यक्ति गम्भीर घायल है जिसके एक पैर और एक हाथ फेक्चर तथा सिर में चोट लगी हैं। चिकित्सक द्वारा घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार करने के  पश्चात एम्बुलेंस के माध्यम हायर सेंटर रेफर किया गया ओर एवं मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु  जिला अस्पताल में लाया जा रहा हैं।


मृतक का नाम -भरत सिंह पुत्र श्री जीतवर सिंह, उम्र लगभग 31 वर्ष, ग्राम  झाला, उत्तरकाशी।

घायल का नाम- राज पुत्र श्री प्रेमकान्त, उम्र 35 वर्ष, ग्राम बगियाल गांव, पाटा संग्राली, उत्तरकाशी। 

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.