उत्तरकाशी-गढ़वाल मंडल विकास निगम में घायल अवस्था मे उड़कर आया राज्य पक्षी मोनाल कर्मचारियों ने वन विभाग के किया सपुर्द - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Friday, April 7, 2023

उत्तरकाशी-गढ़वाल मंडल विकास निगम में घायल अवस्था मे उड़कर आया राज्य पक्षी मोनाल कर्मचारियों ने वन विभाग के किया सपुर्द


उत्तरकाशी-गढ़वाल मंडल विकास निगम  में घायल अवस्था मे उड़कर आया राज्य पक्षी मोनाल कर्मचारियों ने वन विभाग के किया सपुर्द 





उत्तरकाशी।।(ब्यूरो)गढ़वाल मंडल विकास निगम हर्षिल के गेस्ट हाउस में अचानक कहीं से घायल अवस्था में राज्य पक्षी मोनाल उड़कर आया जब घायल मोनाल पक्षी को गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारियों ने देखा तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग के कर्मचारियों को दी मौके पर वन विभाग की कर्मचारी और पुलिस के जवान पहुंचे और घायल मोनाल पक्षी को वन विभाग के सपुर्द किया गया





गढ़वाल मंडल विकास निगम हर्षिल के प्रबंधक सुशील डिमरी ने बताया कि एक बाज पक्षी इस मोनाल पक्षी  के पीछे उड़ रहा था। इसी बीच  मोनाल पक्षी गिरकर हर्षिल गेस्ट हाउस केम्पस में आ  गया।मोनाल पक्षी घायल था  जिसके बाद मोनाल पक्षी को सकुशल वन  विभाग के कर्मचारियों के सुपुर्द किया गया बताते चलें कि हर्षिल, गंगोत्री क्षेत्र में दुर्लभ राज्य पक्षी मोनाल पाया जाता है।

No comments:

Post a Comment

1235