Uttarkashi breaking news-यमुनोत्री धाम कपाट खुलने की शुभ तिथि और मुहूर्त हुआ तय
एउत्तरकाशी।। (ब्यूरो)विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि और शुभ मुहूर्त आज माँ यमुना के जन्मोत्सव पर माँ यमुना के मायके खरसाली में यमुनोत्री धाम के रावल तीर्थ पुरोहितों ने तय किया।धाम मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल ने बताया कि यमुनोत्री धाम के कपाट 22 अप्रैल अक्षय तृतीया के पावन पर्व दिन 12:41 बजे पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।साथ ही 22 अप्रैल को ही मां यमुना की उत्सव डोली अपने मायके (खुशीमठ) खरसाली से अपनी भाई शनिदेव और सोमेश्वर महादेव की अगुवाई में सुबह 8:25 बजे पर यमुनोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी। वही 22 अप्रैल से चार धाम यात्रा का आगाज हो जाएगा पूर्व में नवरात्र के प्रथम दिवस गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि और शुभ मुहूर्त भी तय हुआ था गंगोत्री धाम के कपाट भी 22 अप्रैल को दिन 12:35 बजे खुलेंगे।
No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.