उत्तरकाशी-प्रतिबंधित काजल-काठ लकड़ी की तस्करी करते हुए 03 तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,लकड़ी की कीमत 14 लाख
![]() |
उत्तरकाशी।।(ब्यूरो)उच्च हिमालयी क्षेत्रों के दुर्लभ वन संपदा काजल-काठ की अवैध लकड़ी की तस्करी करते हुए 3 तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया वही बरामद दुर्लभ लकड़ी की कीमत 14 लाख बताई जा रही है।बताते चलें कि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दिनेश कुमार के नेतृत्व में आज लगभग प्रातः 5-6 बजे डुण्डा पुलिस द्वारा बैरियर पर चैकिंग के दौरान वाहन संख्या UK07AE-8600 मे 144 नग प्रतिबंधित काजल-काठ की लकड़ी बरामद की गई वहीं उक्त वाहन में चालक सहित 3 लोग मौजूद थे। जिनको पुलिस ने धर दबोचा पुलिस द्वारा पूछताछ में तस्करों द्वारा बताया गया कि भटवाड़ी के सालंग क्षेत्र से इस प्रतिबन्धित लकड़ी को उत्तर-प्रदेश सहारनपुर ले जा रहे थे। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई हुए प्रतिबन्धित लकड़ी को वन विभाग के सुपुर्द किया गया। और गिरफ्तार वन तस्करों पर वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया
पुलिस अधीक्षक अपर्ण यदुवंशी द्वारा बताया गया कि काजल की लकड़ी उच्च हिमालय के आरक्षित वन क्षेत्र में पाई जाती है। काजल औषधीय दृष्टिकोण से सर्वोत्तम मानी जाती है। इसे बौद्घ सम्प्रदाय के लोग बर्तन (बाउल) बनाकर खाद्य एवं पेय पदार्थों के लिए इस्तेमाल करते हैं। भारत, चीन, तिब्बत, नेपाल आदि देशों में इस लकड़ी की तस्करी कर उच्च कीमतों पर बेचा जाता है।
तस्करों का नाम
1-जनक बहादुर पुत्र बूढे बहादुर निवासी नई बस्ती थाना कलेमनटाउन देहरादून हाल पता लोदी सराय सहारनपुर उ0प्र0।
2-खेमराज रोकाया पुत्र लाल रोकाया निवासी उपरोक्त।
3-विनोद कुमार पुत्र रघुवीर सिंह निवासी नन्दपुरी कॉलोनी सहारनपुर उ0प्र0 (चालक)
पुलिस टीम-
1-उ0नि0 राजेन्द्र सिंह पुजारा
2-हे0कानि0 मोहन लाल
3-कानि0 राकेश सिंह


No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.