उत्तरकाशी-कांग्रेस ने सीमांत ब्लॉक मुख्यालय भटवाड़ी में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली,बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं रहे मौजूद - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Saturday, August 13, 2022

उत्तरकाशी-कांग्रेस ने सीमांत ब्लॉक मुख्यालय भटवाड़ी में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली,बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं रहे मौजूद

उत्तरकाशी-कांग्रेस ने सीमांत ब्लॉक मुख्यालय भटवाड़ी में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली,बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं रहे मौजूद




उत्तरकाशी।।भारत जोड़ो तिरंगा पदयात्रा आज उत्तरकाशी जनपद के भटवाड़ी मुख्यालय मे पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण के नेतृत्व मे कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर स्थानीय ब्लॉक कांग्रेस द्वारा आजादी की गौरव यात्रा के अंतर्गत तिरंगा पदयात्रा का आयोजन किया गया। देशभक्ति भरे माहौल मे भटवाड़ी से चडेथी तक चली इस पदयात्रा मे भारत की आजादी मे कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास को याद कर कार्यकर्ताओं मे भारी जोश व उत्साह देखने को मिला। 




इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री घनानंद नौटियाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमल सिंह रावत, पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राणा, महेन्द्र पोखरियाल, राजकेंद्र थनवान, कृष्णप्रताप रावत, विपिन राणा, गजेंद्र राणा, कमलेश कुमार, प्रताप प्रकाश पंवार, यशपाल सजवाण सहित अन्य मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

1235