उत्तरकाशी-छानी में घुसकर बलात्कार करने के आरोपी को पुलिस ने घटना के कुछ घण्टों में किया गिरफ्तार - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Saturday, August 13, 2022

उत्तरकाशी-छानी में घुसकर बलात्कार करने के आरोपी को पुलिस ने घटना के कुछ घण्टों में किया गिरफ्तार

उत्तरकाशी-छानी में घुसकर बलात्कार करने के आरोपी को पुलिस ने घटना के कुछ घण्टों में  किया गिरफ्तार




उत्तरकाशी।।थाना बड़कोट क्षेत्रन्तार्गत एक गांव की महिला के साथ गांव व के ही व्यक्ति द्वारा बलत्कार किया गया। कल 12.08.2022 को पीड़िता की माता की तहरीर/सूचना पर इस मामले में थाना बड़कोट पर 376/506 IPC के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।  पुलिस अधीक्षक अपर्ण यदुवंशी के द्वारा उक्त मामले में CO बड़कोट व SHO बड़कोट को अभियुक्त की तुरंत गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। CO बड़कोट के निकट पर्यवेक्षण में बड़कोट पुलिस द्वारा मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए चंद  घंटो के भीतर सम्बंधित अभियुक्त को स्थान राजतर तिराहा से गिरफ्तार किया गया। पीडिता द्वारा बताया कि  गत बृहस्पति वार को दोपहर करीब 12.00 बजे वह छानी में अपने जानवरों को चारा देने गयी थी। छानी में अकेला देखकर अभियुक्त उनकी छानी में आया व जबरदस्ती कर उसके साथ बलात्कार किया तथा बलात्कार के सम्बन्ध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले मे अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।


गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1. व0उ0नि0 सतीश घिल्डियाल

2. उ0नि 0 संजय शर्मा

3. उ0नि 0 राजेश कुमार

4. कानि0 दिनेश बाबू

5. कानि0 संजय कुमार।

No comments:

Post a Comment

1235