Uttarkashi-नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में तीन दिवसीय "नेशनल स्पोर्ट्स क्लाइबिंग"प्रतियोगिता आज से प्रारंभ, देश के विभिन्न राज्यों से 175 क्लाइंबर कर रहे प्रतियोगिता में प्रतिभाग - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Friday, August 12, 2022

Uttarkashi-नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में तीन दिवसीय "नेशनल स्पोर्ट्स क्लाइबिंग"प्रतियोगिता आज से प्रारंभ, देश के विभिन्न राज्यों से 175 क्लाइंबर कर रहे प्रतियोगिता में प्रतिभाग

Uttarkashi-नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में तीन दिवसीय "नेशनल स्पोर्ट्स क्लाइबिंग"प्रतियोगिता आज से प्रारंभ, देश के विभिन्न राज्यों से 175 क्लाइंबर  कर रहे प्रतियोगिता में प्रतिभाग





उत्तरकाशी।।(ब्यूरो)नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी में आज से तीन दिवसीय 26 वें "नेशनल स्पोर्ट्स क्लाइबिंग चैंपियनशिप की शुरुवात हुई ।नेशनल चेम्पियनशिप का उद्घाटन खेल मंत्री रेखा आर्य ने किया। इस चैंपियनशिप में देश के विभिन्न राज्यों से 175 क्लाइंबर प्रतिभाग करने आये है। उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय से  4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में  "नेशनल स्पोर्ट्स क्लाइबिंग प्रतियोगिता उद्घाटन के अवसर पर  मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि नेहरू पर्वतारोहण संस्थान एक प्रतिष्ठित संस्थान है।इसकी स्थापना 1965 में हुई।इस संस्थान से बछेन्द्री पॉल जैसे पर्वतारोही निकले है जिन्होंने देश का नाम रोशन किया।मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि क्लाइंबिंग खेलों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने बताया कि यह NIM के लिए गौरव की बात है कि निम 26 वें नेशनल स्पोर्ट्स क्लाइबिंग प्रतियोगिता  की मेजबानी कर रहा है।इस नेशनल  प्रतियोगिता से एशियन और ओलंपिक के लिए टीम  का चयन किया जाएगा ।इस नेशनल स्पोर्टस प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 8 प्रतिभागी शामिल है।जिसमे से  5 प्रतिभागी जनपद उत्तरकाशी के हैं। "नेशनल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में देश की कुल 7 टीमें शामिल है।





खेल मंत्री रेखा आर्य ने अपने सम्बोधन में महिला सशक्तिकरण के बारे में बोलते हुए कहा कि महिलाओं को बड़े पदों में देखकर गर्व महसूस होता है। देश की राष्ट्रपति एक आदिवासी महिला बनी है,उससे यह एहसास होता है कि महिलाओं के लिए कोई भी क्षेत्र अब ऐसा नही है जो अछूता रह जाय। हर क्षेत्र में महिला आगे रही है। पर्वतारोहण के संदर्भ में बताते हुए काबीना मंत्री ने कहा कि खेल विभाग ने क्रिकेट,फुटबॉल,हॉकी,बैडमिंटन, आदि खेलों को बढ़ाने का काम किया है। ज्यादातर ध्यान इन्ही खेलों के प्रति रहा है। हम चाहते है कि हमारे बच्चे हर खेल की प्रतिस्पर्धाओं एवं ओलंपिक खेल में गोल्ड मेडल जीतकर आएं। खुशी की बात यह है कि नेशनल स्पोर्ट क्लाइम्बिंग अब ओलम्पिक खेल में शामिल किया गया है,आने वाले समय में इस दिशा में भी हमारे प्रयास देखने को मिलेंगे।काबीना मंत्री ने 26वें नेशनल स्पोर्ट क्लाइम्बिंग चैंपियनशिप में भाग ले रहे सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री  ने आजादी का अमृत महोत्सव के अंर्तगत हर घर तिरंगा लगाने का आग्रह किया है। उन्होंने आवाह्न किया कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा लगाने का काम करें। इससे देश भक्ति,अखंडता और स्वतंत्रता का भाव अभिव्यक्त है और अपने घरों में लगाने से देश भक्ति का भाव भी बताता है। साथ ही अपने परिजनों एवं मित्रों को ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करें।






इस अवसर पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला, एसपी अपर्ण यदुवंशी,आईएमएफ की अध्यक्ष डॉ हर्षवन्ती विष्ट,प्रधानाचार्य निम कर्नल अमित विष्ट, अध्यक्ष स्पोर्ट क्लाइम्बिंग प्रतियोगिता कीर्ति पाइस,नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल,जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश चौहान,एसडीएम चतर सिंह चौहान, डीएसओ संतोष भट्ट, जिला महामंत्री हरीश डंगवाल, विजयपाल मखलोगा सहित प्रतिभागी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

1235