उत्तरकाशी -पुलिस ने कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार,करीब 150 लीटर लाहन को किया नष्ट - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Tuesday, December 30, 2025

उत्तरकाशी -पुलिस ने कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार,करीब 150 लीटर लाहन को किया नष्ट

उत्तरकाशी -पुलिस ने कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार,करीब 150 लीटर लाहन को किया नष्ट




उत्तरकाशी।।जनपद के पुरोला पुलिस ने 10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया साथ ही शराब में उपयोग होने वाली 150 लीटर लहन को नष्ट किया नववर्ष  आगमन पर  पुलिस अधीक्षक  कमलेश उपाध्याय के निर्देश पर  पुलिस टीम द्वारा लगातार चैकिंग तथा अवैध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। थाना पुरोला पुलिस द्वारा गत रात्रि को बर्नीगाड़, बिजोरी गांव के रास्ते से नेपाली मूल के एक व्यक्ति गंगाराम खड़गा (45 वर्ष) को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध थाना पुरोला पर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया वहीं गश्त के दौरान थाना पुरोला पुलिस की टीम को पुरोला, ढाकाड़ा गदेरे के पास मिले कच्ची शराब बनाने के उपकरण व लगभग 150 लीटर लाहन को पुलिस द्वारा मौके पर नष्ट किया गया वहीं पुलिस में  पर उ0नि0 उपेन्द्र भण्डारी,कानि0 पूरण तोमर,उ0नि0 अक्षुरानी,हे0कानि0 प्रवीन परमार,हे0कानि0 अब्बल सिंह,कानि0 रणवीर चौहान मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.