उत्तरकाशी-ताँबाखानी क्षेत्र में कूड़े की बदबू से बेहाल है लोग,बीमारी फैलने का बना हुआ है खतरा,हाथ पर हाथ धरे बैठा है नगरपालिका और प्रशासन - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Wednesday, April 6, 2022

उत्तरकाशी-ताँबाखानी क्षेत्र में कूड़े की बदबू से बेहाल है लोग,बीमारी फैलने का बना हुआ है खतरा,हाथ पर हाथ धरे बैठा है नगरपालिका और प्रशासन

 उत्तरकाशी-ताँबाखानी क्षेत्र में कूड़े की बदबू से बेहाल है लोग,बीमारी फैलने का बना हुआ है खतरा,हाथ पर हाथ धरे बैठा है नगरपालिका और प्रशासन




उत्तरकाशी।।नगर मुख्यालय उत्तरकाशी प्रवेश द्वार पर नगरपालिका बाड़ाहाट द्वारा तांबाखानी सुरंग के पास बनाये गए अस्थाई कूड़ा डम्पिंग जॉन से आजकल आसपास के लोग काफी परेशान है।कूड़े से इतनी बदबू आ रही है कि लोगों का जीना मुहाल हो रखा है बदबू पेट्रोल पंप तक आ रही है।ताँबाखानी सुरंग के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि नगरपालिका बाडाहाट द्वारा कूड़ा उठान न करने पर ताँबाखानी में कूड़े का इतना अम्बार लगा हुआ है।और वहां पर कूड़ा सड़ भी रहा जिससे काफी बदबू आ रही है।और इस क्षेत्र रहना मुश्किल हो रखा है।अगर ऐसा ही रहा तो महामारी फैलने का खतरा बना हुआ है।




वही स्थानीय लोगों का कहना है कि चार धाम यात्रा भी शुरू होने वाली है और चारधाम यात्रियों का प्रवेश इसी सुरंग से होता है जिस प्रकार से यहां पर कूड़े से आसपास के क्षेत्र में बदबू फैल रही है।यदि जल्द नगरपालिका और प्रशासन ने इस समस्या का समाधान जल्द नहीं किया तो कूड़े से महामारी  फैलने का खतरा बना हुआ है।

No comments:

Post a Comment

1235