उत्तरकाशी-राजस्व विभाग ने खाद्य आपूर्ति विभाग के ट्रकों में पकड़ा सड़ा-गला चावल,खाद्य आपूर्ति विभाग उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ कर रहा है बडा खिलवाड़,आम जनता को दिया जा रहा सड़ा-गला चावल - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Tuesday, March 22, 2022

उत्तरकाशी-राजस्व विभाग ने खाद्य आपूर्ति विभाग के ट्रकों में पकड़ा सड़ा-गला चावल,खाद्य आपूर्ति विभाग उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ कर रहा है बडा खिलवाड़,आम जनता को दिया जा रहा सड़ा-गला चावल



उत्तरकाशी-राजस्व विभाग ने खाद्य आपूर्ति विभाग के ट्रकों में पकड़ा सड़ा-गला चावल,खाद्य आपूर्ति विभाग उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ कर रहा है बडा खिलवाड़,आम जनता को दिया  जा रहा सड़ा-गला चावल




उत्तरकाशी।।जनपद के  बड़कोट  खाद्य आपूर्ति विभाग गरीब व निचले तपके के खाद्य उपभोक्ताओं को सरकारी गोदाम से  खराब व सड़ा गला हुआ चावल  देकर गरीब लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। शिकायत मिलने पर बड़कोट उपजिलाधिकारी  ने  तहसीलदार के नेतृत्व में टीम गठित कर आपूर्ति विभाग के गोदाम पर छापा मारते हुए चार ट्रकों में भरे सड़े चावल को पकड़ कर सीज किया। और चावल के सैम्पल जांच के लिए लेब में भेज दिए है।राजस्व विभाग की टीम को बड़कोट के सरकारी खाद्य गोदाम में  ज्यादतर चावल के कट्टो पर पालिस लगा हुआ  सड़ा गला चावल मिला। सीमान्त जनपद उत्तरकाशी के यमुनाघाटी में विकासनगर से सरकारी सस्ता गल्ला की दुकानों के लिए राशन की आपूर्ति होती है। और खाद्य आपूर्ति विभाग  यमुनाघाटी की गरीब जनता के स्वास्थ्य के साथ बड़ा खिलवाड़ कर रहा है । स्थानीय उपभोक्ता रोबिन वर्मा कहते है कि खाद्य आपूर्ति विभाग आम जनता को सड़ा चावल देकर उनके  स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। गल्ला विक्रेता विकासनगर से ही सड़ा चावल आने की बात करते है और जबरन ग्रामीणों को सड़ा हुआ या रिजेक्ट चावल परोसा जा रहा है । उन्होने कहा कि सड़ा चावल  खरीदने वाले अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। 




सामाजिक चेतना की बुलन्द आवाज जय हो ग्रुप ने भी इस मामले का संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी बड़कोट से सड़ा गला चावल जनता को परोसने वाले जिम्मेदार अधिकारी पर मुकदमा दर्ज करने की मांग है। प्रभारी तहसीलदार धनीराम डंगवाल ने बताया कि शिकायत सही पाई गयी है , गोदाम के पास लगे चार बड़े ट्रकों में रखे चावल के कट्टो को देखा गया जिसमें सड़ा गला /खराब चावल कट्टो में भरा हुआ था ,सभी गाड़ियों से सैम्पलिंग की गयी है और घटिया चावल की रिपोर्ट उपजिलाधिकारी महोदय को सौंपी जायेगी



No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.