उत्तरकाशी-यमुनोत्री विधानसभा कांग्रेस पार्टी में बगावत संजय डोभाल को टिकट न मिलने पर कई पदाधिकारियों ने अपने पदों से दिया इस्तीफा,यमुनोत्री विधानसभा से निर्दलीय लड़ेंगें संजय डोभाल चुनाव
उत्तरकाशी।। उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी की 53 उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद उत्तरकाशी यमुनोत्री विधानसभा सीट में कांग्रेस पार्टी में बगावत शुरू हो गई है। लगभग 200 कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।बताते चलें कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय डोभाल को कांग्रेस पार्टी से टिकट न मिलने पर यमुनोत्री विधानसभा कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के आंखों में आंसू थे और कई कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश । यमुनोत्री विधानसभा के कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का कहना है कि संजय डोभाल पिछले लंबे समय से यमुनोत्री विधानसभा में कांग्रेस को मजबूती दिलाने का कार्य कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने कुछ दिन पहले अचानक कांग्रेस में आए व्यक्ति को टिकट दे दिया जिससे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में संजय डोभाल को समर्थन करने का फैसला लिया है।
वहीं संजय डोभाल ने कहा कि मैंने यमुनोत्री विधानसभा में कांग्रेस पार्टी को मजबूत किया है।लेकिन कांग्रेस पार्टी ने मुझे टिकट न देकर मेरे साथ धोखा किया है। भ्रष्टाचार में लिप्त ब्यक्ति को यमुनोत्री विधानसभा से कांग्रेस पार्टी का प्रत्याशी बनाया है इसलिए मैंने और पार्टी के कई पदाधिकारियों ने कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र दे दिया और मैंने यमुनोत्री से निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। वही यमुनोत्री विधानसभा में कांग्रेस पार्टी में बगावत होने पर वर्तमान कांग्रेस से घोषित प्रत्याशी दीपक बिजल्वाण के सामने समस्याएं खड़ी हो सकती है।

No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.