उत्तरकाशी- जनपद मुख्यालय में उत्तराखंड राज्य निर्माण के दो दशक बाद भी नहीं बन पाया स्थाई बस अड्डा सिर्फ राजनीतिक दलों के घोषणा पत्र तक ही सीमित रहता है बस अड्डे निर्माण का कार्य
उत्तरकाशी।। जनपद मुख्यालय में उत्तराखंड राज्य निर्माण के दो दशक बाद भी नहीं बन पाया स्थाई बस अड्डा, जनपद मुख्यालय में स्थाई बस अड्डा न होने से आये दिन लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है।उत्तरकाशी मुख्यालय जो गंगोत्री विधानसभा में आता है यहां पर बारी-2 से भाजपा और कांग्रेस के विधायक रहे।लेकिन बस अड्डा निर्माण सिर्फ पार्टियों के घोषणा पत्र तक ही सीमित रहा है।उत्तरकाशी का जनपद मुख्यालय गंगोत्री,यमुनोत्री धाम यात्रा का मुख्य पड़ाव है।स्थाई बस अड्डा न होने से यात्रा सीजन में वाहनों के पार्किंग की सबसे बड़ी समस्या हो जाती।जिस कारण लोगों को घण्टों जाम की समस्या से जूझना पड़ता है।और सड़कों पर लम्बा जाम लग जाता है।यह समस्या वर्षों से चली आ रही है।
राज्य निर्माण के बाद गंगोत्री विधानसभा में कांग्रेस, भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों के द्वारा प्रत्येक विधानसभा चुनाव में अपने घोषणा पत्र में उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में स्थाई बस अड्डा निर्माण को प्रमुखता से रखा जाता है।लेकिन स्थाई बस अड्डे का निर्माण सिर्फ घोषणा पत्र में सीमित रह गया।आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में उत्तरकाशी नगर मुख्यालय का बस अड्डे का मुदा कितना गर्माता है यह तो देखने वाली बात होगी।लेकिन इस विधानसभा चुनाव में भी सभी राजनैतिक दलों के द्वारा अपने घोषणा पत्र में स्थाई बस अड्डे निर्माण मुद्दे को प्रमुखता से रखा जाएगा। वहीं स्थानीय लोगों सहित टीजीएमओ संघ के अध्यक्ष गजपाल रावत का कहना है कि बस अड्डे के न होने से वाहन चालकों सहित सवारियों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है राजनीतिक दलों ने प्रत्येक चुनाव में बस अड्डे निर्माण की बड़ी-बड़ी बातें की जाती है लेकिन आज तक भी बस अड्डे का निर्माण नहीं हो पाया है चालक , मालिकों का कहना है कि उत्तरकाशी नगर मुख्यालय में स्थाई बस अड्डे का चुनाव के समय सभी राजनीतिक दल जनता से बस अड्डा निर्माण का वादा तो जरूर कर जाते हैं लेकिन धरातल पर कुछ भी नजर नहीं आता है। उत्तरकाशी नगर मुख्यालय में बस अड्डा ना होने से लोगों को जाम की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
वही उत्तरकाशी में वैकल्पिक के तौर पर जिओ ग्रिड वाल के पीछे अस्थाई बसों के लिए पार्किंग की व्यवस्था बनाई गई है। लेकिन वहां पर भी स्थिति बहुत ज्यादा खराब है। नगर पालिका अध्यक्ष उत्तरकाशी का कहना है कि स्थाई बस अड्डे निर्माण के लिए कई बार शासन प्रशासन को धनराशि स्वीकृत करने के लिए कहा गया है। लेकिन अभी तक भी स्थाई बस अड्डे के निर्माण के लिए पैसा स्वीकृत नहीं हुआ है।

No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.