उत्तरकाशी-गंगोत्री से भाजपा प्रत्याशी सुरेश चौहान का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पहुंचने पर गर्मजोशी से किया स्वागत - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Friday, January 21, 2022

उत्तरकाशी-गंगोत्री से भाजपा प्रत्याशी सुरेश चौहान का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पहुंचने पर गर्मजोशी से किया स्वागत

 उत्तरकाशी-गंगोत्री से भाजपा प्रत्याशी सुरेश चौहान का  भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय  पहुंचने पर  गर्मजोशी से किया स्वागत





 उत्तरकाशी। गंगोत्री विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी ने सुरेश चौहान को विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किया है। प्रत्याशी घोषित होने के बाद उत्तरकाशी पहुंचे सुरेश चौहान का भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। वहीं सुरेश चौहान ने कहा कि वह अपने शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हैं और कहा कि जिस विश्वास से भाजपा हाईकमान ने उन पर भरोषा  जताया है। उसके अनुरूप ही भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर एक बार फिर गंगोत्री विधानसभा को जीताकर प्रदेश में भाजपा सरकार बनाएंगे।





गंगोत्री विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी घोषित होने के बाद सुरेश चौहान शुक्रवार को देहरादून से उत्तरकाशी लौटे। उत्तरकाशी लौटने के बाद गंगोत्री विधानसभा की सीमा देविधार के समीप भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने उनका फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। इसके बाद डुंडा और उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में भाजपा की जिला कार्यकारिणी और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर सुरेश चौहान ने कहा कि आज भाजपा के जो विकास कार्य प्रदेश और गंगोत्री विधानसभा में हुए हैं, उनके आधार पर भाजपा एक बार फिर गंगोत्री से जीत हासिल करेगी।



बता दें कि सुरेश चौहान पूर्व में भटवाड़ी विकासखण्ड के ब्लॉक प्रमुख रहे हैं और उसके बाद वह नाल्ड-कठूड क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य भी रहे। वहीं वर्ष 2012 में सुरेश चौहान ने कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ा था। जिसमे उन्हें 6300 मत मिले थे और वह तीसरे नम्बर पर रहे थे। उसके बाद 2017 में उन्होंने भाजपा ज्वाइन की और उस समय पूर्व विधायक गोपाल रावत का समर्थन किया था। तो वहीं भाजपा के पूर्व विधायक की मृत्यु के बाद भाजपा के दावेदारों में उनका सर्वे में शुरू से ही टिकट मिलने की सम्भवना अधिक बनी हुई थी।



सूर्यपकाश नौटियाल

No comments:

Post a Comment

1235