उत्तरकाशी-गंगोत्री विधानसभा में कांग्रेस और आप पार्टी डोर टू डोर भाजपा के संभावित प्रत्यशियों में असमंजस की स्थिति - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Sunday, January 16, 2022

उत्तरकाशी-गंगोत्री विधानसभा में कांग्रेस और आप पार्टी डोर टू डोर भाजपा के संभावित प्रत्यशियों में असमंजस की स्थिति

 उत्तरकाशी-गंगोत्री विधानसभा में कांग्रेस और आप पार्टी  डोर टू डोर भाजपा के संभावित प्रत्यशियों में असमंजस की स्थिति





उत्तरकाशी।। उत्तराखंड की नम्बर-3 गंगोत्री विधानसभा  काफी महत्वपूर्ण है।इतिहास गवाह है कि यहीं से सरकार बनाने का रास्ता है।बात करें  विधानसभा चुनाव 2022 रण की तो इस समय कांग्रेस के सम्भावित प्रत्याशी पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण लगातार जनता के बीच जाकर 2022 के लिए जनता से समर्थन जुटा रहे है।जिसमे बीते शनिवार को पूर्व विधायक ने गेंवला, जुगुल्डी, पंजियाला, बौन और चिणाखोली में जनसंपर्क कर 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिये कांग्रेस के पक्ष में मतदान एवं समर्थन की अपील की है। 





दूसरी तरफ  आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरे और गंगोत्री विधानसभा से प्रत्याशी रिटायर कर्नल अजय कोठियाल की तो वे लगातार गंगोत्री विधानसभा में भ्रमण कर जनता से विधानसभा चुनाव 2022 में समर्थन की अपील कर रहे। हैं और लगातार क्षेत्रीय भ्रमण कर रहे हैं।तो वहीं भारतीय जनता पार्टी में अभी तक टिकट फाइनल न होने के कारण गंगोत्री विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी इस समय साइलेंट मोड पर नजर आ रही है।और संभावित एक दर्जन प्रत्याशी टिकट की दौड़ के लिए गंगोत्री विधानसभा छोड़ दून कूच किये हुए है। सभी संभावित प्रत्याशियों में अभी भी टिकट को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।



रिपोर्ट-सूर्यपकाश नौटियाल

No comments:

Post a Comment

1235