उत्तरकाशी-अपार जन समर्थन और प्रेम देख दीपक के मुरीद हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल
उत्तरकाशी। ।चिन्यालीसौड़ यमुनोत्री विधानसभा में कांग्रेस पार्टी की यमुनोत्री विजय शंखनाद रैली का आयोजन किया गया। रैली में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी के गणेश गोदियाल ने शिरकत की । कांग्रेस सदस्यता लेने के बाद अध्यक्ष जिला पंचायत दीपक बिजल्वाण के प्रथम बार आगमन पर संपूर्ण यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र सहित उत्तरकाशी की जनता ने यमुनोत्री विजय शंख नाद रैली में पहुंचकर उनका भव्य स्वागत किया।
इस दौरान दस हजार से अधिक संख्या में आये दीपक व कांग्रेस पार्टी के समर्थकों को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड गणेश गोदियाल ने संबोधित किया। जिसमें दोनों ने ही दीपक बिजल्वाण के मजबूत नेतृत्व व कम उम्र में प्राप्त जन समर्थन व राजनैतिक उपलब्धि की भरपूर प्रशंसा की। प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने दीपक बिजल्वाण को कांग्रेस का सच्चा सिपाही बताया। तो हरीश रावत ने अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण को दो कुर्सियों में बिठा कर यमुनोत्री विधानसभा को आगे आने वाले समय के लिए बहुत बड़ा संदेश दे दिया। इस अवसर पर दीपक बिजल्वाण के नेतृत्व में कई जिला पंचायत सदस्यों, प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, पूर्व जिला पंचायत सदस्यों, पूर्व प्रधानों, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्यों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता प्राप्त की।

No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.