उत्तरकाशी-पुलिस ने एक किलोग्राम अवैध अफीम के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
![]() |
उत्तरकाशी।। उत्तरकाशी पुलिस की नशे के खिलाफ कार्यवाही लगातार जारी है इसी को लेकर उत्तरकाशी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक किलोग्राम अफीम के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।वहीं पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने बताया की डामटा चेकिंग पोस्ट के पास एक व्यक्ति को 1 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। जब उक्त व्यक्ति की चेकिंग की जा रही थी तो व्यक्ति मौके से भागने लगा जिसको पुलिस के द्वारा पकड़ा गया और पूछताछ करने पर उक्त अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह अवैध अफीम नैनबाग टिहरी जनपद से लाया तहस तथा इस अफीम को नैटवाड़-सांकरी मोरी की ओर बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट की धारा 8 /17 के तहत अभियुक्त पर मुकदमा पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। वही पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि इस पकड़ी गई अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग ढाई लाख रुपए हैं।
![]() |
गिरफ्तार अभियुक्त-दर्शन सिंह पुत्र स्व0 इन्द्र सिंह निवासी ग्राम ग्वाल गांव पो0 मसरी तह0 व थाना मोरी जनपद उत्तरकाशी उम्र-45 वर्ष।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम- अशोक कुमार-थानाध्यक्ष पुरोला,उ0नि0 चन्द्रशेखर नौटियाल- चौकी प्रभारी डामटा,0नि0 मोहन कठैत- चौकी प्रभारी नौगांव,कानि0 अरविन्द असवाल-थाना पुरोला,कानि0 अजय सिंह-थाना पुरोला,कानि0 विजेन्द्र सिंह-थाना पुरोला



No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.