उत्तरकाशी-चारधाम यात्रा में देवस्थानम बोर्ड की साइड पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ने बढ़ाई यात्रियों की समस्या,दिनभर चेकिंग पोस्ट पर परेशान चारधाम यात्री - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Monday, September 27, 2021

उत्तरकाशी-चारधाम यात्रा में देवस्थानम बोर्ड की साइड पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ने बढ़ाई यात्रियों की समस्या,दिनभर चेकिंग पोस्ट पर परेशान चारधाम यात्री

 

उत्तरकाशी-चारधाम यात्रा में देवस्थानम बोर्ड की साइड पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ने बढ़ाई यात्रियों की समस्या,दिनभर चेकिंग पोस्ट पर परेशान चारधाम यात्री




उत्तरकाशी।।चारधाम यात्रा  हाई कोर्ट के आदेश के बाद 18 सितंबर से शुरू तो गई ,लेकिन तैयारी  शून्य दिखाई दे रही है। चारों धामों में श्रद्धालुओं की समिति संख्या और देवास्थानम बोर्ड के ई-पास ने यात्रियों की समस्याएं बढ़ा दी हैं।यमुनोत्री और गंगोत्री  धाम के दर्शन के लिए आ रहे 150 यात्रियों को डामटा बेरियर पर पुलिस और प्रशासन ने रोक दिया।जिस कारण डामटा में वाहनों की लंबी-2 कतार  लग गई और यात्री दिनभर काफी परेशान रहे।




बताते चलें कि यमुनोत्री, गंगोत्री धाम के दर्शन करने आए यात्रियों को दिन 11:00 बजे से रात्रि तक डामटा बैरियर के पास रुकना पड़ा जिससे यात्री काफी परेशान रहे। और चारधाम यात्रा सुगमता से नहीं कर पा रहे हैं सरकार द्वारा यात्रा के लिए जारी एसओपी में गंगोत्री में प्रतिदिन 600 सौ और यमुनोत्री धाम में 400 सौ यात्रियों के जाने की अनुमति है।लेकिन फिर भी यात्रियों की भीड़ चारधाम यात्रा के चैकिंग पोस्टों पर दिखाई दे रही है। वहीं चार धाम यात्रा में परेशान यात्रियों को देख उत्तरकाशी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेन्द्र मटुडा ने  सरकार और सिस्टम की ब्यवस्था पर सवाल खड़े किए है। वहीं डामटा चेकिंग बेरियर पर  यात्री देर शाम तक यात्री यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर  बैठे   रहे. हालांकि इसके बाद पुलिस ने श्रद्धालुओं को बड़कोट तक आने की अनुमति दे दी। वहीं, पुलिस के मुताबिक रविवार देर शाम तक करीब 600 से ज्यादा यात्री जानकीचट्टी से बड़कोट तक दर्शन के लिए वेटिंग में हैं।



रिपोर्ट-हेमकान्त नौटियाल

No comments:

Post a Comment

1235