देहरादून-मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सभी विधानसभाओं में सड़क सुधारीकरण,पेयजल,नलकूप निर्माण,सीवरेज सम्बंधित,कार्यों के प्रस्तावों को दी मंजूरी
देहरादून ।।मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिये की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक की तथा सभी विधानसभाओं में आन्तरिक सड़कों के सुधारीकरण, पेयजल, नलकूप निर्माण सीवरेज व ड्रेनेज की व्यवस्था, बाढ़ सुरक्षा कार्य आदि से सम्बन्धित प्रस्तावों को भी मंजूरी दी।
सीएम ने अधिकारियों को देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में नालों को अंडर ग्राउंड करने के लिये नीतिगत निर्णय लिये जाने हेतु प्रस्ताव तैयार करने तथा जिन क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाया गया है वहां सड़कों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही विधानसभा के अन्तर्गत मीनस अटाल सड़क के सुधारीकरण के प्रस्ताव को सी.आर.एफ. योजना में सम्मिलित करने के साथ ही क्षेत्र की अन्य सड़कों एवं पेयजल योजनाओं के कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश अधिकारियों को दिये।
मुख्यमंत्री ने डोईवाला में बस अड्डे के निर्माण से सम्बन्धित कार्यवाही 15 दिन में पूर्ण करने तथा रानीपोखरी में विद्युत सब स्टेशन, सीपेट के नजदीक बाढ़ सुरक्षा कार्य तथा विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल योजनाओं के सुदृढ़ीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
रिपोर्ट-हेमकान्त नौटियाल
No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.