उत्तरकाशी-27 जून को गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग गंगोरी पुल पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन रहेगा बन्द।
![]() |
बताते चलें कि गंगोरी पुल जोकि अस्थाई पुल है जिसका रखरखाव बीआरओ के पास है और एक सामान्य प्रक्रिया के अनुसार गंगोरी पुल पर बीआरओ के द्वारा समय-2 पर पुल का अनुरक्षण का कार्य किया जाता है।वहीं मेजर कमान अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई जिसमें कहा गया कि 27 जून 2021 को प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतयः बन्द किया गया है और यह भी कहा गया कि उक्त स्थान पर पर्याप्त पुलिस के जवान भी तैनात किए जाएं ताकि पुल के कार्य करने में कोई भी अवरोध उत्पन्न न हो और पुल के कार्य को भी प्रस्तावित समय पर पूरा किया जा सके।



No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.