उत्तरकाशी- आबकारी विभाग की अवैध शराब का कारोबार करने वालों पर कार्यवाही धरातल पर दिख रही है एक सप्ताह में तीन बार पकड़ी अवैध शराब
![]() |
वहीं जिलाधिकारी के दिशा-निर्देशन में आबकारी विभाग उत्तरकाशी ने मुखबीर की सूचना पर धनारी पट्टी के पिपली बाजार के एक होटल से 62 पव्वे सोलमेट के बरामद करते हुए एक ब्यक्ति को गिरफ्तार किया साथ ही आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया।वहीं गिरफ्तार करने वाली टीम में आबकारी निरीक्षक प्रभारी अधिकारी ओमप्रकाश,सिपाई,गजेंद्र सिंह,भीम प्रसाद,और अनिरूद्ध शर्मा मौजूद थे।
वहीं प्रभारी आबकारी अधिकारी ओमप्रकाश का कहना है कि जिलाधिकारी महोदय के दिशा-निर्देशन में अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्यवाही कर रहे है। ,जनपद में जहां-2 भी हमे अवैध कच्ची,और अंग्रेजी शराब के कारोबार की सूचना मिल रही है वहां पर हम लोग कार्यवाही अमल में ला रहे है।किसी भी दशा में अवैध शराब का कारोबार करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा।


No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.